फिर से बुर्ज खलीफा पर चमके शाहरुख खान, किंग खान की आवाज से गूंजने लगा माहौल
शाहरुख खान की तस्वीर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर नजर आई। लाइट्स और म्यूजिक की मदद से शाहरुख खान की फोटो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर क्रिएट की गई।
मुंबई, 29 सितंबरः बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी फिल्म मेकर करण जौहर के रिएलिटी चैट शो कॉफी विद करण 7 में पहुंची थीं। इस शो में गौरी ने पति शाहरुख खान के बारे में कई बड़े खुलासे किए। हालांकि शाहरुख खान के स्टारडम की तो बात ही कुछ और है। उनकी पर्सनैलिटी और एक्टिंग पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में अब तक कई बार शाहरुख खान की फोटो दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाई जा चुकी है। कई बार बुर्ज खलीफा ने शाहरुख खान को सलामी दी है। अब एक और बार ऐसा हुआ है कि शाहरुख खान की तस्वीर दिखाकर बुर्ज खलीफा ने उन्हें सम्मान जताया है।

बुर्ज खलीफा पर नजर आए शाहरुख खान
गत बुधवार को बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की तस्वीर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर नजर आई। लाइट्स और म्यूजिक की मदद से शाहरुख खान की फोटो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर क्रिएट की गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे बड़े हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर में से एक बुर्जील होल्डिंग्स ने इस कैंपेन के लॉन्च इवेंट में ये क्रिएटिविटी की थी। शाहरुख खान को इस कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
शाहरुख बने ब्रांड एंबेसडर
शाहरुख खान यूएई के सबसे बड़े हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर में से एक बुर्जील होल्डिंग्स का नया चेहरा बन गए हैं। इस कपंनी के पास संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 39 अस्पताल और चिकित्सा केंद्र हैं। इस अभियान के उद्घाटन समारोह ने यूएई के साथ शाहरुख खान के मजबूत संबंध को सबके सामने पेश किया।
बजी 'ओम शांति ओम' की धुन
सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और इस पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि म्यूजिकल फाउंटेन ने एक्टर के ऐड के साथ स्क्रीन पर रोशनी करने से पहले शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' की धुनें भी बजाई थीं।
वीडियो में शाहरुख के लिए मैसेज
बुर्ज खलीफा पर ये वीडियो 1 मिनट से ज्यादा तक चला। इस वीडियो में शाहरुख खान इस स्वास्थ्य सेवा समूह की कहानी सुनाते हैं। इस पर बुर्जील होल्डिंग्स के चेयरमैन शमशीर वायलिल ने कहा- हमें सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अभियान शुरू करने पर गर्व हो रहा है, जो उन मूल्यों का प्रतीक है जिन्हें हम संजोते हैं। यह बुर्जील होल्डिंग्स की उस देश से बाहर स्वास्थ्य सेवा में वैश्विक नेता बनने की महत्वाकांक्षा का प्रतीक है, जिसने अपनी विकास की कहानी से दुनिया को प्रेरित किया है।

इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने तापसी पन्नू के साथ फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब भारत लौटे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'डंकी' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो लीक भी हुए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' और 'जवान' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications