अंबानी फंक्शन में शाहरुख, सलमान और आमिर ने वसूली कितनी फीस? सच्चाई जानकर लगेगा झटका

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन तीन दिन तक चला। जो कि 3 मार्च को खत्म हो चुका है। इस इवेंट में देश और विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। खास बात ये रही कि इस मौके पर आमिर, सलमान और शाहरुख खान ने लंबे समय बाद एकसाथ डांस किया था।

अंबानी परिवार के फंक्शन में तीनों खान को यूं स्टेज पर डांस करते हुए देख हर किसी की नजर वहीं ठहर गई। ये नजारा सालों बाद जो देखने को मिला। ऐसे में कुछ जगह ये भी चर्चा चल रही है कि डांस और इवेंट में शामिल होने के लिए तीनों को मोटी फीस मिली है। दावा किया जा रहा कि अंबानी परिवार से करोड़ों रुपये वसूले गए हैं।

Shah Rukh Khan

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पूरी तरह से सच नहीं है। जी हां टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और राम चरण को इस डांस के लिए कोई पैसा नहीं मिला है। ये सब महज एक अफवाह है इन सभी स्टार्स को एक रुपया तक भी नहीं मिला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों खान का यूं एकसाथ स्टेज पर डांस करने प्लान नहीं था ये सब अचानक फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं नाटू-नाटू पर डांस करने के लिए राम चरण को स्टेज पर बुलाने का फैसला भी अचानक लिया गया था। इस इवेंट के लिए इन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि ये खबरें इसलिए फैलाई जा रही हैं, ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके।

बता दें कि, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च को शुरू हुआ था और ये 3 मार्च तक जारी रहा। इस इवेंट में बच्चन परिवार, रजनीकांत, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, कपूर खानदान, सैफ अली खान, करीना कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर लगातार इवेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+