'सपना पूरा हो गया' एक मंच पर साथ थिरके शाहरुख-सलमान और आमिर खान, 30 सेकंड का वीडियो वायरल
Anant Ambani-Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया। 1 मार्च को कॉकटेल पार्टी थी वहीं 2 मार्च को सितारों ने डांस कर फंक्शन में रंग जमाया। वहीं इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के लिए फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के तीनों खान ने फैंस का दिल जीत लिया। जी हां 2 मार्च को सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने एकसाथ स्टेज पर डांस किया। जो कि किसी भी फैन के लिए सपने से कम नहीं था। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एकसाथ फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू पर एकसाथ डांस कर रहे हैँ। इस दौरान तीनों ने साथ में स्टेप्स भी मिलाए। इसके अलावा अपना टॉवल वाला स्टेप भी किया। आखिर में सलमान-आमिर और शाहरुख ने 'नाचो नाचो' गाने पर जबरदस्त डांस किया। ये वीडियो देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। क्योंकि ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है।
सोशल मीडिया पर फैंस वीडियो देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, इन तीनों का तो कोई मुकाबला ही नहीं है। एक ने लिखा, 15 साल बाद यूं तीनों को एकसाथ देखना बहुत ही बेहतरीन। अन्य यूजर ने लिखा, 'पैसा हो तो क्या नहीं हो सकता।' वहीं इस वीडियो को देख कुछ लोगों ने सैफ अली खान को भी याद किया।
इस परफॉर्मेंस के बाद शाहरुख, सलमान और आमिर खान ने अंबानी परिवार को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ जमकर डांस किया। वहीं शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान के गाने पर अलग से परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी अपने चार्टबस्टर सॉन्ग्स पर संगीत नाइट में परफॉर्म करते नजर आए। सोशल मीडिया पर लगातार फंक्शन के तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications