Shah Rukh Khan का नाम दुनिया के 50 सबसे महान एक्टर्स में हुआ शामिल, अकेले भारतीय हैं ''King Khan'

Shah Rukh Khan का नाम दुनिया के 50 सबसे महान एक्टर्स की लिस्‍ट में शुमार हो चुका है। इतना हीं नहीं Empire Magazines की इस सूची में शाहरुख खान भारत के अकेले अभिनेता हैं जिनका नाम इसमें शुमार है।

Shah Rukh Khan

बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म पठान (Pathaan ) को लेकर जमकर विरोध का सामना कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने एक खिताब अपने नाम कर भारत को गौरान्वित किया है। 'एम्पायर मैगज़ीन' द्वारा दुनिया के 50 महानतम एक्टर्स की 2023 की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी दर्ज है। इतना ही नहीं दुनिया भर के महान एक्‍टर्स की लिस्‍ट में शाहरुख खान अकेले भारतीय एक्‍टर हैं। शाहरुख खान का नाम Empire Magazine में दुनिया के महान एक्‍टर्स की लिस्‍ट में शामिल करते हुए जमकर किंग खान की तारीफ की है।

किंग खान अकेले भारतीय हैं जिनका नाम इस लिस्‍ट में शामिल

किंग खान अकेले भारतीय हैं जिनका नाम इस लिस्‍ट में शामिल

दुनिया के 50 महान महान लोगों की एम्पायर मैगज़ीन द्वारा बनाई गई इस इंटनेशनल लिस्‍ट में फिल्म उद्योग के कुछ सबसे बड़े, सबसे यादगार नाम शामिल हैं। इसमें हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स, मार्लोन ब्रैंडो, रॉबर्ट डी नीरो, डेनजेल वाशिंगटन समेत अन्‍य दुनिया भर के नामी अभिनेता का नाम शामिल है। इन सबके बीच दुनिया के महान एक्‍टर्स की सूची में शाहरुख खान अकेले भारतीय हैं जिनका नाम इस लिस्‍ट में शामिल है।

शाहरुख खान की फिल्‍मों के किरदार का जिक्र करते हुए जमकर की प्रशंसा

शाहरुख खान की फिल्‍मों के किरदार का जिक्र करते हुए जमकर की प्रशंसा

बता दें Empire Magazine फरवरी 2023 एडीशन में अपने पाठकों से उनके फेवरेट एक्‍टर पूछे थे जिसके आधार पर ये लिस्‍ट जारी की गई है। Magazine में शाहरुख खान के पिछले दशकों की सफलताओं का जिक्र करते हुए जमकर प्रशंसा भी की गई है। इसमें करण जौहर की कुछ कुछ होता है से राहुल खन्ना, संजय लीला भंसाली की देवदास से देवदास मुखर्जी, आशुतोष गोवारिकर की स्वदेस से मोहन भार्गव और करण जौहर की माई नेम इज खान से रिजवान खान के किरदार जो शाहरुख खान ने निभाए हैं उनका जिक्र किया गया है।

'शाहरुख के पूरी दुनिया में उनके अरबों की तादाद में फैंस हैं'

'शाहरुख के पूरी दुनिया में उनके अरबों की तादाद में फैंस हैं'

Empire Magazine ने शाहरुख खान की खूबसूरत तस्‍वीर शेयर करते लिखा 'मिस मार्वल के पसंदीदा फिल्म स्टार शाहरुख खान का करीब चार दशकों का हिट करियर है। पूरी दुनिया में उनके अरबों की तादाद में फैंस हैं। अपनी लाजवाब शैली करिश्मा के चलते ही वो ऐसा कर सकते हैं। लगभग हर जॉनर में सक्सेसफुल हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह नहीं कर सकते। '

शाहरुख खान के इस फेमस डॉयलाग का भी मैगजीन में किया गया जिक्र

शाहरुख खान के इस फेमस डॉयलाग का भी मैगजीन में किया गया जिक्र

अल पैचीनो, जोकिन फीनिक्स और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे दुनिया भर के सिनेमा के कुछ सबसे यादगार सितारों के साथ, ओम शांति ओम स्टार लिस्‍ट में नाम शुमार करते हुए फिल्म जब तक है जान से शाहरुख का एक फेमस डॉयलाग भी शामिल है: "हर दिन जीवन हमें थोड़ा मारता है। एक बम आपको केवल एक बार मारेगा।

शाहरुख खान की फिल्‍म पठान जल्‍द होगी रिलीज

शाहरुख खान की फिल्‍म पठान जल्‍द होगी रिलीज

शाहरुख खान के फिल्‍मी करियर की बात की जाए तो आखिरी बार अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शाहरुख जल्‍द ही सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में नजर आएंगे, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ अभिनय किया है। फिल्म के पहले गीत, बेशरम रंग को हाल ही में विवाद का सामना करना पड़ा, जिसमें गाने के पहनावे पर कई लोगों ने आपत्ति जताई, जिसमें दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+