'जवान की एडवांस बुकिंग रियल या नहीं?' फैन के सवाल पर शाहरुख खान को आया गुस्सा, बोले-'घटिया बातें मत करो'

शाहरुख खान ने एक बार फिर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने एक्टर से जवान की एडवांस बुकिंग को लेकर ऐसा सवाल किया जिससे कारण वह भड़क गए।

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसके बाद फैंस का क्रेज और भी ज्यादा दोगुना हो चुका है। लोग फिल्म देखने के लिए अभी से एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। इस बीच फैंस से जुड़े रहने के लिए शाहरुख खान ने एक बार फिर #ASKSRK सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने जवान की एडवांस बुकिंग पर सवाल खड़े किए। जिसका शाहरुख खान ने करारा जवाब दिया।

जवान की एडवांस बुकिंग कितनी रियल?
हमेशा की तरह शाहरुख खान ने सेशल में अपने तमाम फैंस के सवालों का जवाब दिया। इन्हीं में से एक फैन ने 'जवान' की एडवांस बुकिंग की ऑथेंटिसिटी को लेकर सवाल किया। यूजर ने ट्वीट कर पूछा कि, "जवान का कितना बुकिंग कॉर्पोरेट है और कितना रियल?" इस सवाल का शाहरुख खान ने सीधे तौर पर जवाब ना देते हुए फैन को पॉजिटिव रहने की सलाह दी।

Jawan

शाहरुख खान ने फैंस को दिया करारा जवाब
शाहरुख खान ने फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार. सभी के लिए सकारात्मक विचार और अच्छी भावनाएं रखें। जीवन के लिए बेहतर है"। अब एक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी उनके ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर सवाल पूछा, 'अपनी गर्लफ्रेंड के लिए जवान का फ्री टिकर चाहिए, क्योंकि मेरे उसे फिल्म दिखाने के लिए पास पैसे नहीं हैं।' इसका जवाब देते हुए किंग खान ने ट्वीट कर लिखा, "मुफ्त में प्यार देता हूं भाई...टिकट के तो पैसे ही लगेंगे!! रोमांस में सस्ते मत बनो, जाओ और खरीदो और उसे अपने साथ ले जाओ"।

शुरू हुई एडवांस बुकिंग
बता दें कि, शाहरुख खान ने फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद एक्टर जवान से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति मुख्य किरदार निभाएंगे। बता दें कि, फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+