दुबई से लौटते हुए शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर रोका, 1 घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ, जानें क्या है वजह?
हाल ही में दुबई से लौटते हुए एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को रोक लिया गया। इस दौरान सुपरस्टार से तकरीबन एक घंटे तक पूछताछ भी की गई।
SRK Stopped In Airport: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को वैसे तो सुर्खियों रहने के लिए किसी कारण की जरूरत ही नहीं है। सुपरस्टार का स्टाइल ही फैंस के बीच इतना पॉपुलर है कि वे अकसर छाए रहते हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान अपने स्टाइल नहीं बल्कि किसी और ही वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में किंग खान एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे। लेकिन दुबई से लौटते हुए एक्टर को कस्टम ऑफिसर्स के द्वारा एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इस दौरान शाहरुख खान से पूछताछ भी की गई। इतना ही नहीं, तकरीबन 1 घंटे चली पूछताछ के बाद शाहरुख खान को कस्टम ड्यूटी भी भरनी पड़ी।

एयरपोर्ट पर किंग खान को रोका
हाल ही में शाहरुख खान को दुबई से लौटने के क्रम में कस्टम ऑफिशियल द्वारा इसलिए रोक लिया गया, क्योंकि एक्टर के पास 18 लाख रुपये की महंगी घड़ियों के कवर थे। कथित तौर पर शाहरुख खान पर कस्टम ड्यूटी के लिए 6.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताते चलें कि इस दौरान शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में सफर कर रहे थे।

1 घंटे तक हुई पूछताछ
एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के सूत्रों ने टाइम्स नाउ को ये जानकारी दी कि शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को एयरपोर्ट पर रोककर उनसे तकरीबन एक घंटे तक पूछताछ की गई। हालांकि सुपरस्टार ने पूछताछ में पूरी तरह से सहयोग दिया इसके साथ ही कस्टम ड्यूटी भी भरी।

फिल्मों को लेकर एक्टर ने बोली ये बात
बताते चलें कि इससे पहले शारजाह में शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि मुझे घबराने की बिल्कुल भी जरूरत है। ये सारी फिल्में सुपरहिट होने वाली हैं। एक्टर ने कहा कि ये बयान कोई घमंड में नहीं दिया गया। लेकिन मैं हमेशा इसी विश्वास के साथ सोता हूं और जागता हूं। दिन में 18 घंटे काम करता हूं। ये एक विश्वास है कि देखो मैंने अपना 100% तैयार किया है।

2023 में रिलीज होंगी दमदार फिल्में
बताते चलें कि साल 2023 में शाहरुख खान की तीन बड़ी फिल्में पर्दे पर आ रही हैं। इनमें से एक सिद्धार्थ आनंद की पठान है, जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी हैं। फैंस एसआरके की इन फिल्मों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

शाहरुख ने मनाया अपना बर्थडे
हाल ही में शाहरुख खान ने अपना बर्थडे मनाया। एक्टर के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर मन्नत के बाहर सुपरस्टार को बधाई देने पहुंचे थे। किंग खान कभी भी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ते। एक्टर भी अपने बेटे अब्राहम के साथ मन्नत के बाहर पहुंचे। अब्राहम इस दौरान फैंस की तरफ हाथ हिलाते नजर आए।

शाहरुख को मिला अवॉर्ड
बताते चलें कि शाहरुख खान के बर्थडे के दिन ही उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर भी लॉन्च हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद भी किया। इसके अलावा हाल ही में यूएई में एक्टर को एक अवॉर्ड से भी नवाजा गया। सिनेमा में एक्टर के योगदान और ग्लोबल आइकन के तौर पर शाहरुख खान को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
वायरल हुई एक्टर की वीडियो
ये अवॉर्ड मिलने के बाद से शाहरुख खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैनपेज में एक्टर का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक रंग का सूट पहना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications