इस एक्टर संग काम करने को बेताब हैं शाहरुख खान, लाइव सेशन में कहा- ‘आप इंस्पिरेशन हो’
हाल ही में शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपने फेवरेट हीरो के बारे में बताते हुए कहा कि ये एक्शन हीरो मेरी इंस्पिरेशन है।
मुंबई, 28 जून: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान पिछले 30 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी एक्टर के फैंस मौजूद हैं। आज भी उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज के दम पर एक्टर न जाने कितने लोगों के लिए इंस्पिरेशन बने हैं। लेकिन इसके बावजूद वे बॉलीवुड के ही एक एक्टर को अपनी इंस्पिरेशन मानते हैं। इतना ही नहीं, किंग खान इस एक्टर के साथ काम करने की इच्छा भी रखते हैं। जी हां! हाल ही में किंग खान इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान उन्होंने एक एक्शन हीरो को अपनी इंस्पिरेशन बताया।

इस एक्टर को बताया इंस्पिरेशन
दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपने फेवरेट हीरो के बारे में बताते हुए कहा कि ये एक्शन हीरो मेरी इंस्पिरेशन है। शाहरुख का इशारा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की ओर था। टाइगर अकसर एक्शन फिल्मों में नजर आते हैं। टाइगर का अंदाज फैंस को इतना भाता है कि लोग फिर उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते हैं।

शाहरुख ने टाइगर को बताया ‘बेबी'
अपने लाइव सेशन के दौरान शाहरुख ने टाइगर के बारे में बात करते हुए कहा, 'टाइगर श्रॉफ न केवल मेरे दोस्त हैं, बल्कि मेरे बेबी जैसा है, क्योंकि वो दादा का बेटा है। तुम लोगों को इंस्पायर करने वाले इंसान हो। इंशाअल्लाह, मुझे किसी दिन तुम्हारे साथ काम करने का मौका मिलेगा और तुमने जो हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है, लाइव आने के लिए धन्यवाद।'

टाइगर ने पोस्ट कर कहा थैंक्यू
वहीं शाहरुख के लाइव सेशन के बाद टाइगर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर को थैंक्स कहते हुए लिखा, दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनर से मिलने वाली दुनिया। मेरा दिन बना दिया सर। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। एक्टर ने एक और स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आपके साथ एक ही सांस में बात नहीं की जा सकती है सर, लेकिन इन शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और मुझे नहीं लगता कि कोई भी एक्शन हीरो आपके जैसे एक्शन में रिएक्ट कर सकता है।'

‘पठान' में दिखेंगे शाहरुख
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर चुके हैं। किंग खान बहुत जल्द फिल्म 'पठान', 'डंकी' और 'जवान' में नजर आने वाले हैं। 'पठान' के साथ एक्टर पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications