26/11 को शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान, एक्टर ने हाथ जोड़कर किया नमन, वीडियो वायरल
26/11 Mumbai Attack: 26 नवंबर 2008 वो दिल दहला देने वाला दिन था जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस दिन मुंबई के ताज होटल पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और देश के कई सैनिक शहीद हो गए थे। आज भी लोग इस हादसे को याद करते हैं तो सबका खून खौल जाता है। बीते 26 नवंबर को मुंबई में हुए इस हमले की 15वीं बरसी थी।
बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं ब़ॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। गेटवे ऑफ इंडिया पर वैश्विक शांति सम्मान को आयोजन किया है। जिसमें शाहरुख खान अपनी टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे।

Recommended Video
शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्टर ने शहीद हुए जवानों के परिवार वालों से बातचीत कर उनका हाल जाना। कार्यक्रम में पहुंचे शाहरुख खान काले सूट में नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर शहीदों को नमन किया। शाहरुख का अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया। लोग कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शाहरुख खान के अलावा इस कार्यक्रम में और भी सितारे शामिल हुए। हालांकि सोशल मीडिया पर किंग खान की इस वीडियो बार-बार शेयर किया जा रहा है। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म जवान के बाद वह अपनी मचअवेटेड फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications