Shehzada Release Date: पठान की सक्सेस से घबराए कार्तिक आर्यन! अब इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'शहजादा'
शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब पठान के तूफान को देखते हुए कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
Shehzada Release Date: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने हिंदी सिनेमा में साल की धमाकेदार शुरूआत की। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया तूफान ला दिया है। जिसका असर आने वाली फिल्मों पर पड़ सकता है। इस तूफान के डर से अब कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

इस दिन रिलीज होगी शहजादा
फैंस में शाहरुख खान का जबरदस्त क्रेज देखते हुए कार्तिक आर्यन ने फिल्म शहजादा की रिलीज डेट एक हफ्ते टाल दी है। पहले इस फिल्म को 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसे 17 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म प्रोड्यूसर अमन गिल 'शहजादा' की रिलीज डेट टालने पर ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, हम सभी शाहरुख खान की बहुत इज्जत करते हैं और हम भी उनके फैन हैं। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाए।
फिर रोमांस करते दिखेंगे कार्तिक और कृति सेनन
फिल्म शहजादा में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन का ऑन स्क्रीन रोमांस देखने को मिलेगा। ट्रेलर में दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। अब बड़े पर्दे पर दोनों को फिर से साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। खैर अब उनके फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का थोड़ा और इंतजार करना होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications