शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने रच दिया ऐसा इतिहास, 7 दिन में कमाए 600 करोड़ रुपए और बनाया ये रिकॉर्ड
Pathaan New Record and Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने अपने 7वें दिन भारत में 23 करोड़ रुपये की कमाई की है और साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है।

Pathaan New Record and Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली है। फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान ने बतौर हीरो करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। गत 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से केवल एक सप्ताह में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 634 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

'पठान' की 7वें दिन की कमाई
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने अपने 7वें दिन भारत में 23 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें हिंदी में 22 करोड़ और बाकी सभी डब वर्जन में 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है। सातवें दिन इस मूवी ने ओवरसीज में करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में साफ पता चलता है कि शाहरुख खान के फैंस पूरी दुनिया में फैलै हुए हैं।

'पठान' ने भारत में कमाए 330 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 दिनों में ही फिल्म 'पठान' ने विदेश में 29.27 मिलियन डॉलर यानी 238.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि भारत में कुल कलेक्शन 330.25 करोड़ रुपए का है। फिल्म 'पठान' ने हिंदी में 318.50 करोड़ रुपए और डब वर्जन में 11.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म 'पठान' ने बंपर कमाई के साथ-साथ कई नए रिकॉर्ड्स भी कायम किए हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की सफलता से पूरी टीम बहुत ही खुश नजर आ रही है। फिल्म मेकर्स से लेकर शाहरुख खान के फैंस तक सभी लोग फिल्म की सक्सेस को लेकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

किंग खान की फैन फॉलोइंग तगड़ी है
फिल्म 'पठान' का रिलीज से पहले काफी विरोध किया गया था लेकिन रिलीज के बाद इस मूवी ने अपना एक अलग ही जादू चलाया। इस फिल्म में अपने किरदार से शाहरुख खान ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली है। शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी किंग खान की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। देश-विदेश में शाहरुख खान के कई सारे फैन क्लब हैं जिन्होंने फिल्म 'पठान' को सुपरहिट बनाने में फिल्म मेकर्स की काफी मदद की है।

'पठान' को लेकर हुआ ऐसा विवाद
फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ था। तमाम संगठनों ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इस गाने में दीपिका के बोल्ड मूव्ज और उनकी बिकिनी के रंग का जमकर विरोध किया था। इस विरोध के चलते ही फिल्म के निर्माताओं को इसका ट्रेलर तय शेड्यूल से लेट रिलीज करना पड़ा था। लेकिन शाहरुख खान ने समझदारी दिखाते हुए इस मामले में चुप्पी साधे रखी और धीरे धीरे विवाद शांत हो गया। हालांकि इस विरोध का फायदा ये हुआ कि यह गाना सुपरहिट हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications