Pathaan Controversy: 'अगर हिंदू होता तो...', धर्म के सवाल पर Shah Rukh Khan ने दिया ऐसा जवाब, वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख से ये पूछा जा रहा है कि अगर आप हिंदू होते तो आपका क्या नाम होता?

Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर देश के कईं राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। फिल्म पठान का पहला गाना 'बेशर्म रंग' जब से रिलीज हुआ है तो इसे लगातार हटाने की मांग की जा रही है। इस बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हिंदू धर्म को लेकर बोले शाहरुख खान

हिंदू धर्म को लेकर बोले शाहरुख खान

शाहरुख खान पिछले 5 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं और अब फिल्म पठान से किंग खान स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में लगातार फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग बज बना हुआ है। वहीं पठान विवाद के बीद अब एक्टर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने हिंदू होने की बात कही है।

हिंदू होते तो होता ये नाम

हिंदू होते तो होता ये नाम

शाहरुख खान के इस पुराने वीडियो में उनके ये सवाल पूछा जा रहा है कि अगर 'आप हिंदू होते तो आपका नाम शेखर कृष्णा होता,' इस पर शाहरुख ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर वहां मौजूदा लोग जोर से तालियां बजाने लगे। वीडियो में किंग खान बोलते हैं कि, 'शेखर कृष्णा नहीं, शेखर राधा कृष्णा, एसआरके बस काफी है'।

किंग खान के जवाब ने जीता फैंस का दिल

किंग खान के जवाब ने जीता फैंस का दिल

शाहरुख खान से आगे पूछा गया कि, अगर वह असल में हिंदू होते तो फिल्म इंडस्ट्री में वह ऐसी होते और उनके लिए हर चीज जैसी है वैसी ही होती? शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग होता। एक कलाकार की पहचान बतौर कलाकार ही होती है आर्टिस्ट के तौर पर लोग ये नहीं सोचते की आप किस समुदाय से हैं या नहीं। आप इसे कला के तौर पसंद करते है या पसंद नहीं करते हैं। मुझे कोई किसी भी नाम से पुकारे मैं उन्हें उतना ही स्वीट लगूंगा।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

शाहरुख खान ने अपने इस जवाब से फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भी एक्टर की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शाहरुख का स्वीट अंदाज लोगों को काफी पंसद आ रहा है। पठान विवाद के बीच वायरल इस वीडियो से एक बार फिर एक्टर चर्चा में आ गए हैं।

कब रिलीज होगी 'पठान'?

कब रिलीज होगी 'पठान'?

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान की बात करें तो, यह अगले साल 15 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राह्म और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि, 5 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+