Pathaan Controversy: 'पठान' विवाद पर शाहरुख खान ने ऐसा क्या कहा, चारों तरफ हो रही चर्चा
फिल्म पठान विवाद के बीच शाहरुख खान ने शायराना अंदाज में ऐसा बयान दिया। जिसके बाद से फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Shah Rukh Khan Pathan Controversy: इन दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। जब से फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है तभी से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। फैंस फिल्म को लेकर लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान ने 17 दिसंबर को #ASKSRK सेशल रखा। इस दौरान किंग खान ने फैंस के सारे सवालों का जवाब दिया।
Recommended Video

पठान विवाद के बीच शाहरुख खान बोले
शाहरुख खान ने लाइव सेशल के दौरान अपने चाहने वालों को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश की। उनके हर सवाल का जवाब बड़े बिंदास तरीके से दिया। शाहरुख खान का यही अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। पठान विवाद के बीच किंग खान ने फैंस के हर सवाल का जवाब दिया और फिल्म देखने की उनसे रिक्वेस्ट भी की।

शायराना अंदाज में दिया जवाब
दरअसल, शाहरुख खान से #ASKSRK सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि, सर कोई शायरी या फिर कोट जो आपके जहन में बार-बार आता है? इसका जवाब किंग खान ने शायराना अंदाज में दिया। एक्टर ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि, 'ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या?'

फैंस ने की जमकर तारीफ
पठान विवाद के बीच शाहरुख खान का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को पढ़कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान ने और भी कई सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने उनसे पूछा कि, अपने बच्चों से आपको क्या बेस्ट तारीफ मिली? एक्टर ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'पापा आप सबसे दयालु व्यक्ति हैं जिन्हें हम जानते हैं।'

बेशर्म रंग को लेकर हो रहा विवाद
दरअसल, 12 दिसंबर को फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था। गाने के रिलीज होते ही उसे मिलियन व्यूज मिल गए थे। एक तरफ जहां फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं गाने में दीपिका पादुकोण के आउटफिट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, एक्ट्रेस ने ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनी हुई है। जिसके बाद से हर तरफ इसको लेकर बवाल मचा हुआ है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
बता दें कि, फिल्म पठान से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखेंगे। वहीं फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications