'पठान' का 'बेशर्म रंग' इस पाकिस्तानी गाने का है डिट्टो कॉपी! सिंगर ने वीडियो शेयर दिया बड़ा सबूत

फिल्म पठान के 'बेशरम रंग' गाने को लेकर हो रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने इस गाने को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

Pathaan Beshram Rang Song: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन, इसके बावजूद फिल्म को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म का गाना बेशरम रंग जब से रिलीज हुआ है तभी से इसको लेकर लगातार आरोप लगाए गए थे कि भगवा रंग का अपमान किया गया है। इस बीच अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने 'बेशरम रंग' गाने को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

पाकिस्तानी सिंगर का बड़ा दावा

पाकिस्तानी सिंगर का बड़ा दावा

जी हां, पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बॉलीवुड पर तंज कसा है और आरोप लगाया है कि उनका सालों पुराना गाना चोरी किया गया है। दरअसल, सिंगर ने दावा किया है कि फिल्म पठान का 'बेशरम रंग' गाना उनके एक पुराने गाने 'अबके हम बिछड़े' से मिलता-जुलता है। सिंगर ने इस गाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बेशर्म रंग पर लगाया गाना कॉपी करने का आरोप

बेशर्म रंग पर लगाया गाना कॉपी करने का आरोप

वीडियो में सज्जाद कहते हैं कि, हाल ही में उन्होंने एक गाना सुना था जिसे सुनकर उनको अपना 25 साल पुराना गाना याद आया। इसके बाद वह उस गाने की चंद लाइने गाते हैं। उन्होंने बताया कि, इस गाने को उन्होंने खुद लिखा था। हालांकि इस दौरान सिंगर ने फिल्म पठान के बेशरम रंग गाने का जिक्र नहीं किया। लेकिन, इशारों-इशारों में उन्होंने गाना चोरी करने का आरोप लगाया है।

वीडियो शेयर कर दिया सबूत

वीडियो शेयर कर दिया सबूत

अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, सिंगर इसी गाने के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ये गाना तो बिल्कुल बेशरम रंग जैसा है। हालांकि वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि, सज्जाद और पठान का बेशरम रंग बिल्कुल ही अलग हैं। दोनों किसी भी तरह से एक जैसे नहीं हैं।

पहले भी फिल्म इंडस्ट्री पर लगा था कॉपी करने का आरोप

पहले भी फिल्म इंडस्ट्री पर लगा था कॉपी करने का आरोप

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गाना या फिल्म की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया हो। इससे पहले फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म जुग जुग जीयो को लेकर दावा किया गया था कि, गाना नच पंजाबन को कॉपी किया गया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

वहीं फिल्म पठान की बात करें तो, ये फिल्म जल्द ही 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Recommended Video

    Pathaan फिल्म में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड ने Makers को दिए निर्देश | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+