फिल्म 'पठान' से सामने आया शाहरुख खान का नया लुक, डायरेक्टर ने कर दिया ये बड़ा खुलासा

Pathaan New Poster: शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें उनका लुक बड़ा ही दमदार नजर आ रहा है।

shah rukh khan

Pathaan New Poster: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले शाहरुख खान मुसलमानों के पवित्र तीर्थ मक्‍का में उमरा करने पहुंचे थे। शाहरुख खान को मक्‍का में स्‍पॉट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को देख कर फैंस खुशी से झूम उठे थे और जमकर कमेंट्स कर रहे थे। फिलहाल शाहरुख खान फिल्म 'पठान' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म से वह इंडस्ट्री में करीब चार साल बाद हीरो के तौर पर कमबैक कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। लोगों को इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आया था और अब इसका नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। नए लुक में शाहरुख खान बहुत ही दमदार लग रहे हैं।

'पठान' का नया पोस्टर रिलीज

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के टीजर का भी सभी लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया था। अब इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें शाहरुख खान को लुक देखकर लोग बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

'पठान' के नए पोस्टर में ये है खास

'पठान' के नए पोस्टर में ये है खास

फिल्म 'पठान' के इस जानदार पावर-पैक्ड पोस्टर में लीड हीरो शाहरुख खान एक राइफल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये माचो मैन लुक काफी दमदार लग रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में शाहरुख खान ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। साथ ही वह लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। हालांकि बालों को शाहरुख खान ने बांधा हुआ है। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के लुक को लेकर मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनन्द ने भी खास बात कही है।

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कही ये बात

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कही ये बात

दमदार एक्शन फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के लुक के बारे में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा है- अपने एक्टिंग करियर में शाहरुख खान ने अनगिनत किरदार निभाए हैं और कई अलग-अलग तरह के लुक में भी नजर आए हैं। अपने फैशन स्टाइल से शाहरुख ने युवाओं को अपना ड्रेसिंग सेंस फॉलो करने के लिए प्रेरित किया है।

शाहरुख खान ने बदल दिया युवाओं का फैशन

शाहरुख खान ने बदल दिया युवाओं का फैशन

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा- शाहरुख खान के लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फिल्मों में अपने स्टाइल से भारत को और ज्यादा फैशनेबल बना दिया है। यही कारण है कि फिल्म 'पठान' में उनके लुक को तैयार करना एक बहुत ही बड़ा चैलेंज था।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खास साल 2023 की शुरुआत में ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। उनके जन्मदिन के दिन इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। इस फिल्म के डायेरक्टर सिद्धार्थ आनंद है। वहीं शाहरुख खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार हैं। इसके अलावा शाहरुख खान बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ राकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+