दुनिया में Shah Rukh Khan बने चौथे सबसे अमीर एक्टर, टॉम क्रूज समेत इन हॉलीवुड सितारों को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में किंग खान चौथे स्थान पर हैं।

Shah Rukh Khan Richest Actor: शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम है जिसके आगे तमाम बड़े सेलिब्रिटी भी फेल हैं। अपने पूरे एक्टिंग करियर में हर तरह के किरदार निभाने वाले शाहरुख को आज बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। शाहरुख खान की एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स के देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लाखों फैंस हैं। यही वजह है कि, आज उनकी गिनती टॉप सुपरस्टार्स में की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सिर्फ एक्टिंग के मामले में ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी शाहरुख खान ने बॉलीवुड के साथ-साथ कई हॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है।

शाहरुख खान बने सबसे अमीर एक्टर

शाहरुख खान बने सबसे अमीर एक्टर

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही हैं। जी हां शाहरुख का नाम अब दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में चौथे स्थान में शुमार हो गया है।

दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर

दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर

'वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स' द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने कई मशहूर हॉलीवुड सेलेब्स को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं कि, इस पूरी लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

शाहरुख खान की कुल संपत्ति

शाहरुख खान की कुल संपत्ति

'वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स' ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दुनिया के आठ सबसे ज्यादा अमीर एक्टर्स की लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट में भारतीय अभिनेताओं में केवल शाहरुख खान का नाम शामिल है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की कुल नेट वर्थ 770 मिलियन डॉलर है। इस तरह शाहरुख खान ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है।

हॉलीवुड के इन सितारों को छोड़ा पीछे

हॉलीवुड के इन सितारों को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान ने अमीर होने के मामले में कई हॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें दिग्गज कालाकार टॉम क्रूज, जैकी चैन, जॉर्ज क्लूनी और रॉबर्ट डी नीरो का नाम शामिल है। वहीं शाहरुख खान से जो अमीर सितारे हैं उनमें जेरी सेनफील्ड, टायलर पेरी और ड्वेन जॉनसन का नाम शामिल है। जेरी का नाम लिस्ट में सबसे टॉप पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेरी का कुल नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह लगभग 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Recommended Video

    Pathaan Trailer Out: रिलीज हुआ Shah Rukh Khan-Deepika Padukone की 'पठान' का ट्रेलर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+