क्या आपको पता है शाहरुख खान की लकी वॉच की कीमत? उस पैसे से आलीशान बंगला खरीद सकते हैं आप

Shah Rukh Khan Watch: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं और उनके फैंन फॉलोइंग की लिस्ट बहुत ही लंबी है। देश-विदेश नें उनके करोड़ों फैंस मौजूद हैं। कुछ समय पहले लॉस एंजिलेस टाइम्‍स ने उन्‍हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्‍टार बताया था।

शाहरुख खान की 5100 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। उनके बेशुमार दौलत है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह 5100 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा शाहरुख खान के पास दुबई में भी एक आलीशान विला है जो कि काफी लग्जीरियस है।

Shah rukh khan

शाहरुख खान को है घड़ियों का शौक
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का नहीं बल्कि एक्सपेंसिव और यूनीक घड़ियों का काफी शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी घड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास मौजूद घड़ियों की कीमत इतनी है कि आप उस पैसे से दिल्ली या मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीद सकते हैं।

किंग खान के पास लग्जीरियस घड़ियों का कलेक्शन
शाहरुख खान ने खुद बताया था कि उन्हें बचपन से ही घड़ियों का काफी शौक रहा है और आज के समय में उनके पास कई तरह की घड़ियों का कलेक्शन है। कुछ घड़ियां तो उनके लिए काफी लकी भी हैं जिन्हें वह कई जरूरी काम पूरा करते समय पहनते हैं। उनके पास एक ब्लू वॉच है जो कि उनकी सबसे फेवरेट है।

करोड़ों में है किंग खान के घड़ियों की कीमत
शाहरुख खान के पास ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक परपेचुएल कैलेंडर वॉच है जिसकी कीमत 4.98 करोड़ रुपए है। इसके अलावा किंग खान के पास पटेक फिलिप एक्वानॉट 5968एहै जिसकी कीमत 38 लाख 40 हजार रुपए है। रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना वॉच भी शाहरुख खान की एक्सपेंसिव घड़ियों के कलेक्शन में शामिल है जिसकी कीमत 12 लाख रुपए के आसपास है।

घड़ी पहनना नहीं भूलते हैं शाहरुख खान
वहीं शाहरुख खान के पास 4 लाख 34 हजार की कीमत वाली टैग ह्यूअर कैरेरा कैलिबर 1887 स्पेसएक्स भी मौजूद है जो उनकी लकी घड़ियों में से एक है। शाहरुख खान का कहना है कि वह घड़ी के बिना खुद को अधूरा मानते हैं और यही कारण है कि वह पार्टीज से लेकर इवेंट्स तक में अपने ड्रेस के साथ मैचिंग कर घड़ी पहनना नहीं भूलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+