शाहरुख खान की जिंदगी से जुड़े 5 ऐसे विवाद, जो आज भी उन्हें दे रहे हैं दर्द
Shah Rukh Khan Controversies: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज के समय में बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर हैं। शाहरुख खान ने फिल्मी करियर में खूब मेहनत करके आज ये मुकाम हासिल किया है। एक समय ऐसा था जब दिल्ली से मुंबई पहुंचे शाहरुख खान के पास कोई काम नहीं था। वह काम पाने के चक्कर में पूरे दिन स्टूडियोज के बाहर भटकते रहते थे। सिर्फ इतान ही नहीं पैसे के लिए उन्होंने फिल्मों की जगह टीवी शोज से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में उनकी किस्मत ऐसे चमकी कि लोग देखते रह गए।
शाहरुख खान अपने प्रोफेशनल लाइफ में काफी सफल रहे हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कई तरह के विवादों से जुड़ी रही है। एक समय था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चलते उनकी शादीशुदा जिंदगी में तकरार शुरू हो गई थी। हालांकि बाद में ये विवाद थमा और शाहरुख खान अपने परिवार के साथ शांति से रहने लगे। वहीं बॉलीवुड में किंग खान के सबसे अच्छे दोस्त कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान के साथ भी उनका विवाद हुआ था।

शाहरुख खान से जुड़े 5 बड़े विवाद
कहते हैं कि शाहरुख खान ने सलमान खान को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय का नाम लेते हुए सरेआम चिढ़ाया था जिसके बाद सलमान खान ने किंग खान से बात करना बंद कर दिया। हालांकि समय के साथ शाहरुख कान और सलमान खान के बीच की दूरिया मीट गईं और अब वह फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं। वहीं आईपीएल को लेकर भी शाहरुख खान कई बार विवादों में घिरें हैं। आइए आपको बताते हैं शादरुख की पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे विवादों के बारे में जिसका दर्द आज भी उन्हें सताता है।
1. आईपीएल टीम केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने आईपीएल के तीसरे सीजन के समय कहा था कि वह लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खिलाने के पक्ष में हैं। इस बात पर शिवसेना ने उनकी फिल्म माय नेम इज खान की रिलीज को रोकने की धमकी दी थी। इस पर शाहरुख खान ने ट्विटर पर सफाई दी थी।
2. आईपीएल के साथ शाहरुख खान विवादों का रिश्ता हमेशा से रहा है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने पुलिस से वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान के दुर्व्यवहार की आधिकारिक शिकायत की थी। साथ ही एमसीए ने शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी थी। एमसीए सचिव नितिन दलाल ने उस समय कहा था कि शाहरुख खान ने अध्यक्ष विलासराव देशमुख समेत कई अधिकारियों के साथ बदसलूकी की थी।
3. शाहरुख खान बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान के पति शिरिष कुंदिर के साथ शारीरिक हिंसा के आरोप में फंसे थे। इस पर फराह खान ने एसएमएस पर सफाई दी थी। लेकिन शाहरुख खान और फराह खान का ये विवाद तब खत्म हुआ जब साजिद खान और साजिद नाडियादवाला ने शाहरुख के घर पहुंचकर दोनों के बीच सुलह करवाई थी।
4. पूर्व क्रिकेटर सुनील गवास्कर और शाहरूख खान के बीच भी एक बड़ा विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2009 में एक अखबार में सुनील गवास्कर ने शाहरुख खान की टीम केकेआर के तत्कालीन कोच जॉन बुचानन को असफल खिलाड़ी करार देते हुए कहा था कि वो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को वो करने को कहते हैं, जो वो खुद कभी नहीं कर सके।
5. बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार शाहरुख खान पर इल्जाम लगाया था कि किंग खाम ने फिल्म मैं हूं न और ओम शांति ओम में बेहतरीन सिंगिंग करने के बाद भी उन्हें सही से क्रेडिट नहीं दिया गया था। इस पर शाहरुख खान ने बेहद हल्के अंदाज में ताना मारते हुए कहा था कि बड़ा ही अजीब संयोग है जो भी उनके साथ काम नहीं करता वो भी मशहूर हो जाता है। इसके बाद शाहरुख खान और गायक अभिजीत भट्टाचार्य के बीच काफी समय तक विवाद चला था।












Click it and Unblock the Notifications