शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन को गले लगाकर थपथपाया गाल, फैंस बोले- 'सेल्फ मेड स्टार्स'

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने दोनों एक्टर्स को सेल्फ मेड स्टार बताया है।

मुंबई, 16 जुलाई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। एक्टर जहां भी जाते हैं, छा जाते हैं। हाल ही में शाहरुख को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि फैंस के पसंदीदा कार्तिक आर्यन भी नजर आए। इतना ही नहीं, फैंस की खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा, जब शाहरुख और कार्तिक एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए़।

व्हाइट कपड़ों में दिखे एक्टर्स

हाल ही में दोनों एक्टर्स को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां कार्तिक आर्यन शाहरुख खान से बात कर रहे थे। दोनों एक्टर्स ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए थे।

एक-दूसरे को लगाया गले

एक-दूसरे को लगाया गले

इसके बाद शाहरुख और कार्तिक आर्यन एक दूसरे के गले लगे। इतना ही नहीं, थोड़ी देर बाद शाहरुख खान ने प्यार से कार्तिक आर्यन के गाल पर हाथ भी लगाया। दोनों एक्टर्स का ये वीडियो फेमस सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फैंस को खूब भा रहा ये वीडियो

फैंस को खूब भा रहा ये वीडियो

कार्तिक-शाहरुख का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स दोनों की कैमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फैंस के पसंदीदा सितारों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

य़ूजर्स ने दिए रिएक्शन

य़ूजर्स ने दिए रिएक्शन

फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मेंटर, कई सितारों के लिए प्रेरणा। वहीं दूसरे ने लिखा कि शाहरु जिस तरह से कार्तिक से मिल रहे हैं, ये वास्तव में बहुत प्यारा है। एक और फैन ने दोनों को सेल्फ मेड स्टार्स बताया।

शाहरुख को बताया सच्चा रॉकस्टार

शाहरुख को बताया सच्चा रॉकस्टार

एक अन्य यूजर ने शाहरुख को सच्चा रॉकस्टार बताया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि जिस तरह उन्होंने कार्तिक के गालों को छुआ, वो वाकई विनम्रता से भर देने वाला था।

कार्तिक का वर्कफ्रंट

कार्तिक का वर्कफ्रंट

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही फिल्म शहजादा में कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित धवन की ये फिल्म इस साल 4 नवंबर को रिलीज की जाएगी।

शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट

शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उम्मीद है कि अगले साल एक्टर की तीन फिल्में रिलीज की जाएंगी। एक्टर की पठान, जवान और डंकी फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+