Jawan BO Day 12: दूसरे सोमवार को सुस्त हुआ 'जवान', क्या 'गदर 2' का तोड़ पाएगी ये रिकॉर्ड?
शाहरुख खान की फिल्म जवान हर रोज किसी ना किसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब फिल्म ने रिलीज के दूसरे सोमवार भी धुआंधार कमाई की।
Jawan Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म जवान इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। एक्टर ने इस फिल्म से ये एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें क्यों बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज जबरदस्त कमाई कर रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में जवान ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे सोमवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
शाहरुख खान की फिल्म जवान की अच्छी शुरूआत रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बनाया। इसी तरह फिल्म ने अपने पहले हफ्ते जबरदस्त कमाई कर अब तक कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वहीं 'जवान' ने दूसरे वीकेंड पर रविवार को 34 करोड़ की कमाई कर डाली। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए दूसरा सोमवार कुछ खास नहीं रहा।

सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान ने दूसरे सोमवार को सिंगल डे पर लगभग 13.57 करोड़ की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। इसी के साथ जवान ने अब तक 491.63 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर लिया। इसी के साथ 'जवान' अब 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के काफी नजदीक पहुंच गई है। वहीं वर्ल्डवाइड शाहरुख खान की फिल्म जवान 760 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान को हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजयसेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, एजाज खान, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर समेत कई कलाकार लीड रोल में नजर आए। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो रहा। बता दें कि, शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications