शाहरुख खान के 'जवान' के 5.77 लाख टिकटों की बंपर एडवांस बुकिंग, तीन दिनों में करोड़ों का कलेक्शन

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को रिलीज होने में बस 3 दिन का समय बचा है। ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की ये फिल्म एक्शन से भरपूर है जिसका निर्देशन एटली ने किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। तीन दिन पहले ही फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और खबर है कि अब तक ओपनिंग डे के लगभग सभी शोज 70 फीसदी से अधिक बुक हो चुके हैं।

'जवान' की 5.77 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की 5.77 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है जबकि अभी भी मूवी को रिलीज होने में 3 दिन और बाकी हैं। किंग खान की इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही टिकट की एडवांस हुकिंग के मामले में नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग के तौर पर कई करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

jawan

31 अगस्त को रिलीज हुआ था फिल्म का ट्रेलर
फिल्म 'जवान' हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हो रही है। फिल्‍म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। वहीं थलपति विजय, दीपिका पादुकोण और संजय दत्त इस मूवी में कैमियो करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी इस फिल्‍म की दमदार एडवांस बुकिंग हो रही है। गत 31 अगस्‍त 2023 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है।

जन्माष्टमी के दिन रिलीज हो रही है जवान
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'जवान' के लिए गत 3 सितंबर (रविवार) रात तक हिंदी, तमिल और तेलुगू में आईमैक्स और 2डी वर्जन को मिलाकर ओपनिंग डे के लिए 5 लाख 77 हजार 255 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' जन्माष्टमी के दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म को छुट्टी के दिन का फायदा मिलेगा। फिल्म 'जवान' ने तीन दिनों में एडवांस बुकिंग से 16.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

'जवान' की सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग
फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक सबसे अध‍िक 5.29 लाख टिकट हिंदी 2डी वर्जन में बिके हैं जबकि हिंदी आईमैक्स वर्जन के 11558 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। तमिल वर्जन के लिए अब तक 19,899 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं तेलुगू वर्जन की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले शुरू हुई और अब तक ओपनिंग डे के लिए 16,230 टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+