शाहरुख खान से पूछा, सर पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं? एक्टर ने दी तगड़ी सलाह

मुंबई, 03 मार्च: फिल्म स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पठान की रिलीज डेट का ऐलान किया है। शाहरुख खान बीते कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर वो जरूर फैंस के साथ जुड़े हैं। बुधवार को शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन किया। जिसमें उन्होंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाह अपने चाहने वालों को दिए।

पढ़ाई में नहीं लगता मन, क्या करूं?

पढ़ाई में नहीं लगता मन, क्या करूं?

शाहरुख खान से ट्विटर पर दिवांग नाम के यूजर ने पूछा कि उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो वो क्या करे? इस पर शाहरुख ने कहा कि पढ़ाई में मन नहीं दिमाग लगा तो काम करेगा। मन को प्यार के लिए रख।

फिल्म आधी रिलीज कर दूं क्या

फिल्म आधी रिलीज कर दूं क्या

पांच साल से कोई फिल्म ना आने पर शाहरुख खान से एक फैन ने कहा कि वो जल्दी से फिल्म रिलीज करें। इस पर शाहरुख ने कहा कि क्या आधी फिल्म ही रिलीज कर दूं। सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वो पांच साल बाद किसी फिल्म के रिलीज की घोषणा करने को लेकर कैसा महसूस करते हैं। इस पर उन्होंने कहा- कुछ नया या अजीब महसूस नहीं होता। आपके जैसे लोगों के दिलों में रहते हैं...तो आप अपने आप को भूलते नहीं हैं। एक और सवाल पर शाहरुख ने कहा- फिल्म का सेट मेरे लिए वो जगह है जहां से मैं ताल्लुक रखता हूं इसलिए यह घर वापस जाने जैसा है।

इतने लंबे बाल कैसे किए?

इतने लंबे बाल कैसे किए?

फिल्म पठान में शाहरुख के काफी लंबे बाल हैं। इस पर एक फैन ने सवाल किया सर, पठान के लिए आपको बाल लंबे करने में कितना वक्त लगा? आपने हेयर एक्स्टेंशन का इस्तेमाल तो नहीं किया होगा, या किया है? इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, भाई जब मेरी ज़ुल्फें हों तो टाइम नहीं लगता.. ये तो घर की खेती है।

अगले साल जनवरी में आएगी पठान

अगले साल जनवरी में आएगी पठान

शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं। इस साल ये फिल्म पूरी हो जाएगी। शाहरुख ने अगले साल, 2023 में 25 जनवरी कोये फिल्म रिलीज करने का ऐलान किया है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।

पांच साल से नहीं आई है शाहरुख की फिल्म

पांच साल से नहीं आई है शाहरुख की फिल्म

शाहरुख खान फिल्म पठान से पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि फिलहाल वो काफी बिजी हैं। पठान की शूटिंग खत्म होते ही कई और प्रोजेक्ट में भी उनको काम करना है। शाहरुख की डायरेक्टर एटली के साथ एक फिल्म करने की योजना हैं। शाहरुख खान जल्दी ही राजकुमार हिरानी की एक फिल्म में भी काम करते दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+