शाहरुख खान ने अपने बंगले मन्नत की नेम प्लेट बदली, ट्विटर पर हो गया ट्रेंड

मुंबई, 23 अप्रैल: अभिनेता शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके घर 'मन्नत' का भी काफी ध्यान रखते हैं। मुंबई स्थित शाहरुख के शानदार बंगले 'मन्नत' की यूं तो कई बार चर्चा होती है लेकिन शनिवार को मन्नत ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आ गया। दरअसल मन्नत पर नेम प्लेट बदली गई है, मन्नत की पुरानी नेम प्लेट उतारकर नई नेम प्लेट लगाई गई है। इस पर ट्विटर पर इतने रिएक्शन आए हैं कि मन्नत सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया।

मन्नत की नेम प्लेट चेंज

मन्नत की नेम प्लेट चेंज

शाहरुख खान के अपने घर मन्नत की नेम प्लेट चेंज करवा दी है। जो नई नेम प्लेट है, उसमें नाम ऊपर से नीचे की तरफ वर्टिकल पोजिशन में मन्नत लिखा हुआ है। ये ट्विटर पर ट्रेंड में है। शाहरुख पहले भी मन्नत की नेम प्लेट बदलते रहे हैं। अब नई नेम प्लेट लगने के बाद ट्विटर पर उनके बंगेल पर समय-समय पर लगी नेम प्लेट की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं।

 यूजर्स को पसंद आई नेम प्लेट

यूजर्स को पसंद आई नेम प्लेट

मन्नत की नई नेम प्लेट का डिजाइन सोशल यूजर्स को कितना पसंद आया है, इसका अंदाज ट्विटर पर आए कमेंट्स से लदा सकते हैं। एक यूजर्स ने लिखा- यह डिजाइन एकदम आइकॉनिक है। मैंने इसके बगल में खड़े होकर एक तस्वीर क्लिक करने का सपना देखा है।

शाहरुख की अगले साल आएंगी दो फिल्में

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। पठान अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल दिसंबर में क्रिसमस पर रिलीज महोगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+