56 साल के शाहरुख खान देते हैं बॉलीवुड के यंग स्टार्स को टक्कर, शर्टलेस होकर फ्लॉन्ट किए सीक्स पैक एब्स
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने रविवार को अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के लिए एक शर्टेलेस फोटो शेयर की।
मुंबई, 25 सितंबर: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में लीड रोल में देखा गया था। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो कर बड़े पर्दे पर वापसी की। अब जल्द ही एक्टर अगले साल यानी 2023 में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें से साल की शुरूआत में उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज होगी। अब किंग खान ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

शाहरुख खान की शर्टलेस फोटो वायरल
दरअसल शाहरुख खान ने फिल्म पठान से सोशल मीडिया पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। जिसमें वह ग्रीन कलर का ट्राउजर पहने सोफे में बैठे नजर आए। शाहरुख खान इस तस्वीर में शर्टलेस होकर अपने सीक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह किंग खान की अपकमिंग फिल्म पठान का लुक है। अब शाहरुख खान इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फोटो शेयर कर दिया मजेदार कैप्शन
शाहरुख खान इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा- 'आज मैं अपनी शर्ट से कह रहा हूं... तुम होती तो कैसा होता, तुम इस बात पे हैरान होती, तुम इस बात पर कितनी हंसती... तुम होती तो ऐसा होता...' मुझे भी पठान का इंतजार है।' फिलहाल किंग खान की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इस दिन रिलीज होगी पठान
बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया है। बता दें कि फिल्म पठान हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications