शाहरुख खान के चाहने वालों को फिर लगेगा झटका, बेटे की उलझन से निकले तो अब ये...

शाहरुख खान के चाहने वालों को फिर लगेगा झटका, बेटे की उलझन से निकले तो अब ये...

मुंबई, 3 जनवरी: शाहरुख खान के लिए बीता साल, 2021 बहुत अच्छा नहीं रहा है। अपने निजी जीवन में जहां बेटे की गिरफ्तारी को लेकर वो परेशान रहे तो वहीं फिल्मों में भी ज्यादा काम नहीं कर सके। साल खत्म होते-होते उनकी जिंदगी पटरी पर आती दिखी थी और उन्होंने अपनी फिल्म पठान की शूटिंग शुरू की थी। जिसका काफी समय से दर्शकों को इंतजार है। अब नए साल में एक बार फिर पठान की शूटिंग रुक गई है, जो निश्चित ही उनके चाहने वालों को अच्छा नहीं लगेगा।

स्पेन में चल रही थी शूटिंग

स्पेन में चल रही थी शूटिंग

शाहरूख खान की फिल्म पठान की शूटिंग स्पेन में शुरू की गई थी। हाल ही में शाहरूख खान पठान के सेट पर वापस लौटे थे। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल स्पेन में हैं लेकिन स्पेन में कोरोना के मामले अचानक बढ़ गए हैं। जिसके बाद वहां पर फिल्म की शूटिंग होना मुश्किल लग रहा है। माना जा रहा है कि जनवरी के महीने में स्पेन में पठान की शूटिंग कैंसिल ही रहेगी।

Recommended Video

    Shahrukh Khan के विदेशी Fan ने विदेश में फंसी भारतीय महिला की ऐसे की मदद | वनइंडिया हिंदी
    पठान में दीपिका और जॉन भी

    पठान में दीपिका और जॉन भी

    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिकाओं वाली पठान को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो कर रहे हैं।

    पठान से करेंगे चार साल बाद वापसी

    पठान से करेंगे चार साल बाद वापसी

    शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का सभी को इंतजार है। इस साल उनकी इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है, जिसका उनके बाद फैंस इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। पठान से शाहरुख करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे।

    शाहरुख नयनतारा के साथ भी कर रहे फिल्म

    शाहरुख नयनतारा के साथ भी कर रहे फिल्म

    पठान फिल्म के अलावा शाहरुख खान साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी एक फिल्म करने जा रहे हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती, सुनील ग्रोवर और प्रियामणि भी होंगे। शाहरुख के राजकुमार हिरानी की एक फिल्म 'डंकी फाइट' भी साइन करने की चर्चा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+