2018 के बाद 'पठान' से बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे शाहरुख, जानें फिल्म के लिए किंग खान ने ली है कितनी फीस
2018 के बाद 'पठान' से बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे शाहरुख खान, जानें इस फिल्म के लिए किंग खान ने ली है कितनी फीस
मुंबई, 08 अप्रैल: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की 2018 के बाद से कोई भी फिल्म नहीं आई है। लेकिन अब किंग खान के फैंस को और भी अधिक इंतजार नहीं करना होगा। 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'पठान' की रिलीज तारीख की घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। फिल्म की स्टार कास्ट में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।

पठान के लिए शाहरुख ने ली है मोटी फीस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पठान के लिए शाहरुख खान ने मोटी रकम ली है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म के लिए फीस नहीं बल्कि कमाई में से हिस्सा ले रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुपरस्टार को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये और मुनाफे में अपने हिस्से का भुगतान किया जा रहा है।

पठान से शाहरुख बन गए बॉलीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर
कहा जा रहा है कि शाहरुख खान पठान की फीस लेने के बाद बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। शाहरुख खान फीस के मामले अक्षय कुमार, अजय देवगन से भी अधिक कमाई वाले अभिनेता बन गए हैं। स्पॉटबॉय डॉट कॉम के मुताबिक शाहरुख खान की ये फीस अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे अभिनेताओं से बहुत अधिक है।

पठान के लिए दीपिका पादुकोण कितना ले रही हैं फीस
फिल्म पठान में काफी दिनों बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ दिखेंगे। फिल्म में दीपिका लीड एक्ट्रेस की रोल में हैं। इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने भी मोटी रकम ली है। दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये दिया जा रहा है।

पठान के लिए जॉन अब्राहम ने ली कितनी फीस
फिल्म पठान में जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे, हालांकि फिल्म में उनका रोल क्या है, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पठान के लिए जॉन अब्राहम को 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

पठान के अलावा ये फिल्म भी आ रही है शाहरुख की
रईस अभिनेता ने स्पष्ट रूप से सितंबर 2021 में एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। पठान के अलावा ये फिल्म भी शाहरुख खान की बैक-टू-बैक रिलीज होंगे। हालांकि फिल्म एटली की रिलीज तारीख अभी बताई नहीं गई है।
एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि, ''जब शाहरुख ने पिछले हफ्ते फिल्म पर काम करना शुरू किया, तो नयनतारा कुछ दिन पहले शामिल हुईं। यह भी कहा जा रहा है कि तेलुगु सुपरस्टार राणा दग्गुबाती भी फिल्म में दिखाई देंगे।'' नयनतारा ने फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले ही मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए क्लिक किया गया था। फिल्म में कथित तौर पर सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी हैं।









Click it and Unblock the Notifications