शाहरुख खान के फैंस ने रचा इतिहास, मन्नत के बाहर बनाया ये गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिया आइकोनिक पोज़
शाहरुख खान और उनके फैंस ने मिलकर इस बार गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मन्नत के बाहर 300 फैंस ने ये इतिहास रचा।
Shah Rukh Khan Fans: शाहरुख खान और यश राज फिल्म्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान के सम्मान में स्टार गोल्ड ने इतिहास रच दिया। दुनिया भर में पठान का 18 जून को स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा हैं। जहाँ उन्होंने शाहरुख खान के प्रशंसकों को एक मंच पर लाने का फैसला किया। जिसे एक मेगा इवेंट के रूप में ऐतिहासिक बनाया गया।
शाहरुख खान के फैंस ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
मीडिया की मौजूदगी में यहां किंग खान के 300 फैंस ने शाहरुख के आइकोनिक पोज किया और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। आपको बता दें कि, 10 जून की दोपहर में शाहरुख के घर के बाहर फैंस इस पोज़ को परफॉर्म करने के लिए बेकरार थे। धूप और प्यास की बेफिक्री के साथ जैसे जैसे दिन ढलता रहा ,फैंस में उत्साह और भी ज्यादा बढ़ रहा था। फिर वो ऐतिहासिक पल आया जब 300 फैंस ने एक साथ किंग खान का आइकोनिक पोज़ करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

शाहरुख ने फैंस का किया अभिवादन
बता दें कि, शाहरुख खान ने भी फैंस का अभिवादन किया और हमेशा की तरह मन्नत के बाहर अपना आइकोनिक पोज दिया। इसी के साथ किंग खान ने 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' का हुक स्टेप भी किया और फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उन पर जमकर प्यार बरसाया। फिलहाल शाहरुख खान और उनके फैंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
स्टार गोल्ड के प्रवक्ता ने क्या कहा?
स्टार गोल्ड के प्रवक्ता ने कहा कि, "आज का ये इवेंट सिर्फ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का नही बल्कि शाहरुख खान के प्रशंसकों और उनके सामूहिक जुनून की एकता का प्रतीक है। हम इसके प्रीमियर के लिए उत्साहित है पर इससे भी ज्यादा आज के इवेंट के इस ऐतिहासिक पल के लिए एक्ससाइटेड हैं। हमे खुशी हैं कि हम ये सब कर पाए।"
स्टार गोल्ड पर पठान का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
आपको बता दें कि फ़िल्म पठान ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर लगभग 5 साल बाद वापसी की जिसकी वजह से फिल्म को काफी फायदा मिला। अब 18 जून को फिल्म पठान स्टार गोल्ड पर रात 8 बजे वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा।












Click it and Unblock the Notifications