कमाल की दीवानगी! वेंटिलेटर पर 'जवान' देखने पहुंचा जबरा फैन, शाहरुख खान भी हो गए इमोशनल
शाहरुख खान की फिल्म जवान को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस बीच किंग खान के एक फैन का वीडियो सामने आया है जिसमे वह वेंटिलेटर के साथ थिएटर में फिल्म देखने पहुंचा।
Shah Rukh Khan Jawan Movie: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ये फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज होने के इतने दिनों बाद भी फैंस में जवान को लेकर क्रेज कम नहीं हो रहा। इस बीच शाहरुख खान के एक जबरा फैन का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में किंग खान को लेकर आज भी कितनी दीवानगी है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान देखने के लिए लोग थिएटर के बाहर लंबी लाइन लगाकर खड़े नजर आए। टिकट महंगी होने के बावजूद भी वह फिल्म थिएटर तक देखने पहुंच रहे हैं। लेकिन शायद अब तक शाहरुख खान की ऐसी दीवानगी नहीं देखी होगी कि फैन वेंटिलेटर पर होने के बावजूद उनकी मूवी सिनेमाघर देखने पहुंचा हो। जी हां एक्टर के एक जबरा फैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग शख्स व्हीलचेयर पर जवान फिल्म देखने आया है। उसको फिल्म दिखाने के लिए वेंटीलेटर के साथ ही थिएटर लाया गया। शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह शाहरुख खान की जवान के लिए बहुत ही एक्साइटेड था। वह अपने शरीर की बिना परवाह किए जवान देखने थिएटर आ गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स के गले में पाइप लगा है। तो वहीं उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने लाइफ सपोर्ट मशीन पकड़ी हुई है।
हालांकि इस शख्स ने थिएटर में जाकर शाहरुख खान की जवान का पूरा मजा लिया। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शाहरुख खान भी काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन का धन्यवाद किया। शाहरुख खान ने लिखा, ''थैंक्यू मेरे दोस्त...भगवान आपको इस दुनिया की सारी खुशियां दे और खुश रखे। मैं आपसे प्यार पाकर बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है कि आपको फिल्म पसंद आई होगी। आपको ढेर सारा प्यार।''
बता दें कि, एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक भारत में 530 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये मूवी अब तक 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति सुनील ग्रोवर जैसे तमाम अभिनेता लीड रोल में नजर आए। वहीं दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो था।












Click it and Unblock the Notifications