'शाहरुख के देश से हो, आपका काम जरूर करूंगा' मिस्र के शख्स ने की मुश्किल में फंसी भारतीय की मदद

'शाहरुख खान के देश से हो, आपकी मदद जरूर करूंगा' मिस्र के शख्स ने की मुश्किल में फंसी भारतीय की मदद

मुंबई, 3 जनवरी: फिल्म एक्टर शाहरुख खान उन सितारों में शामिल हैं, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहचान रखते हैं। शाहरुख खान को विदेश में भी लोग कितना पसंद करते हैं, इसकी एक बानगी मिस्र से देखने को मिली है। यहां के एक ट्रेवल एजेंट ने भारतीय महिला की सिर्फ इसलिए मदद की क्योंकि वो शाहरुख खान के देश से हैं। अश्विनी नाम की महिला ने खुद मिस्र में मिले शाहरुख खान के इस फैन का किस्सा बताया है।

Recommended Video

    Shahrukh Khan के विदेशी Fan ने विदेश में फंसी भारतीय महिला की ऐसे की मदद | वनइंडिया हिंदी
    ट्विटर पर बताया किस्सा

    ट्विटर पर बताया किस्सा

    प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे ने ट्विटर पर बताया है, कि उनको मिस्र में एक ट्रैवल एजेंट को पैसे ट्रांसफर करने थे। पैसा किसी वजह से ट्रांसफर नहीं हो पा रहा था, मनी ट्रांसफर में दिक्कत की वजह से वो टिकट बुक नहीं कर पा रही थीं। अश्विनी की परेशानी को देखते हुए मिस्र के इस ट्रेवल एजेंट ने तहा कि आप शाहरुख खान के देश से हैं, तो मुझे आप पर भरोसा है। मैं बुकिंग कर रहा हूं। आप मुझे बाद में पैसा ट्रांसफर कर दीजिएगा। किसी और के लिए मैं इस तरह बुकिंग कतई नहीं करूंगा लेकिन शाहरुख के लिए तो मैं ये कर सकता हूं।

    सोशल यूजर्स बोले- शाहरुख वाकई में बादशाह

    सोशल यूजर्स बोले- शाहरुख वाकई में बादशाह

    अश्विनी देशपांडे का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने इस प अपनी प्रतिक्रिया दी है। खासतौर से शाहरुख खान के फैंस इस ट्वीट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि शाहरुख खान बॉलीवुड ही नहीं दुनियाभर के सबसे चहेते सितारे हैं। एक और यूजर ने लिखा है कि शाहरुख खान ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से प्यार बांटा है और ये प्यार उनको दुनियाभर में मशहूर बनाता है।

    पठान की शूटिंग में बिजी हैं शाहरुख खान

    पठान की शूटिंग में बिजी हैं शाहरुख खान

    शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। इस साल उनकी इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है, जिसका उनके बाद फैंस इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+