Shah Rukh Khan की फैमिली में कौन कितना पढ़ा-लिखा है? जानें कौन कैसे छाप रहा है पैसे?
Shah Rukh Khan Family Education: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि इस फिल्म को बनाने के पीछे शाहरुख खान ने खूब पैसे खर्च किए हैं।
सुहाना खान का बॉलीवुड डेब्यू
इस फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान फिल्म 'आर्चीज' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। सुहाना की पहली फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पॉन्स भी कुछ खास नहीं था।

25 साल की उम्र में सुहाना खान ऐसे कर रही हैं कमाई
-वहीं अब मेकर्स से लेकर आम लोगों तक को सुहाना खान और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' से काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दें कि सुहाना खान ने बॉलीवुड में कदम जमाने से पहले ही ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री कर ली थी। वह कई बड़ी कंपनियों के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट करती नजर आती हैं। सुहाना खान न्यूयॉर्क के ब्यूटी ब्रांड मेबेलीन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह कई ब्यूटी ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आती हैं।
-25 साल की सुहाना खान अभी से करोड़ों की कमाई करने लगी हैं। वहीं शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी इन दिनों अपने डायरेक्शन के काम को लेकर बिजी चल रहे हैं। सुहाना खान का करियर अभी से चमचमा रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुहाना खान ने कितनी पढ़ाई की है।
आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान के परिवार में कौन कितना पढ़ा लिखा है और क्या काम करता है-
शाहरुख की फैमिली में कौन कितना पढ़ा लिखा है?
सुहाना खान की पढ़ाई और करियर
-शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने लंदन और न्यूयॉर्क से पढ़ाई की है। सुहाना खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल से की है। इसके बाद वह हाईयर एजुकेशन के लिए लंदन चली गई थीं। वहां पर उन्होंने एरडिंगली कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स न्यूयॉर्क से एक्टिंग और ड्रामा की पढ़ाई की है।
-सुहाना खान 25 साल की उम्र में ही ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर बन गई हैं। वह कई बड़े ब्रांडस के विज्ञापनों में नजर आती हैं। आपको बता दें कि सुहाना खान बॉलीवुड में बतौर हीरोइव अपना करियर बनाना चाहती हैं और ऐसे में वह एक्टिंग को लेकर कड़ी मेहनत करती भी नजर आ रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और आगे कई प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रही हैं।
आर्यन खान की पढ़ाई और करियर
-शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने भी अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल से ही की है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स और टेलीविजन प्रोडक्शन की पढ़ाई कर ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
-आर्यन खान इन दिनों अपने डायरेक्शन को लेकर काम कर रहे हैं। खबर है कि वह एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं जिसमें उनके पिता शाहरुख खान लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। इसके अलावा आर्यन खान अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए स्क्रिप्ट भी कंप्लीट कर चुके हैं।
अबराम खान की पढ़ाई
शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान इन दिनों मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
शाहरुख खान की पढ़ाई और करियर
-बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे। वहीं कड़ी मेहनत कर आज वो बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। आज के समय में शाहरुख खान 7300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
-जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए किया है। इसके बाद उन्होंने एमए की पढ़ाई के लिए दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट में दाखिला लिया था। लेकिन मुंबई जाने कि लिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
-मुंबई पहुंचकर शाहरुख खान ने टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू किया था। बाद में उन्हें फिल्मों में ब्रक मिला। शुरुआती दौर में वह फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आते थे लेकिन जल्द उन्होंने लोगों के सामने अपना रोमांटिक अंदजा रखा और धीरे-धीरे किंग खान बन गए।
गौरी खान की पढ़ाई और करियर
-शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए हॉनर्स की डिग्री हासिल की है। बाद में उन्होंने एनआईएफटी से फैशन डिजाइनिंग में 6 महीने का कोर्स भी किया था।
-आपको बता दें कि गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स से लेकर वीआईपी लोगों तक के घर और ऑफिस डिजाइन किए हैं। इसके अलावा गौरी खान बॉलीवुड फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं। अब गौरी खान फूड बिजनेस में भी कूद गई हैं। उन्होंने मुंबई में अपना एक प्रीमियम लग्जीरियस रेस्तरां खोला है।












Click it and Unblock the Notifications