Pathaan Box Office Collection: 7 दिन में पठान ने कमा डाले 300 करोड़, 'KGF 2' को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड
फिल्म पठान की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी है। चलिए जानते है 7 दिन में फिल्म ने कितनी कमाई कर ली।
Pathaan Box Office Collection: फिल्म पठान से शाहरुख खान ने 4 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है। ऐसे में किंग खान के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अपने फेवरेट एक्टर को स्क्रीन पर देखने के लिए उनके प्रशंसक लगातार टिकट बुक कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख की पठान ने केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को भी पछाड़ दिया। चलिए जानते हैं कि, फिल्म पठान ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म पठान ने किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' 7वें दिन भी हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। जी हां, तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 1 हफ्ते में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं ये एक्शन थ्रिलर फिल्म विदेश में भी अपना डंका बजा रही है। जानकारी के मुताबिक, विदेश में फिल्म पठान ने 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
7वें दिन की इतनी कमाई
अब आंकड़ों की बात करें तो, फिल्म पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 70.5 करोड़ का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म ने 39.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म को वीकेंड का काफी फायदा मिला। ऐसे में शनिवार और रविवार को 53.25 करोड़ और 60.75 करोड़ की फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। हालांकि सोमवार को ये आंकड़ा गिरकर 25.5 करोड़ पहुंच गया। वहीं सातवें दिन यानी कि, मंगलवार को फिल्म ने 21 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 328.25 करोड़ की फिल्म ने कमाई कर ली है। हालांकि इन आंकड़ों से कहना थोड़ा मुश्किल है कि आने वाले दिनों में फिल्म उतनी रफ्तार से बिजनेस करने में कामयाब हो पाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications