शाहरुख खान को धमकी देने वाला शातिर एक्टर के घर 'मन्नत' तक पहुंचा, मुंबई पुलिस के खुलासे ने उड़ा दी सबकी नींद

Shah Rukh Khan Death Threat: बीते कुछ दिनों से सलमान खान को लॉरेंस गैंग लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस बीच अब शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है।

शाहरुख खान को मिली धमकी मामले में अब मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम 5 नवंबर को रात 8 बजे एक फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने खुद को 'हिंदुस्तानी' बताया और दावा किया कि उसने मुंबई में शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर खड़े होकर कॉल किया था।

Shah Rukh Khan

फोन करने वाले ने पुलिस स्टेशन में फोन किया और कहा, ''मैं शाहरुख के मन्नत बैंडस्टैंड से बोल रहा हूं। अगर उसने मुझे 50 लाख नहीं दिए तो मैं उसे मार डालूंगा।'' जब पुलिस ने उससे धमकी के पीछे का मकसद और उस शख्स की पहचान के बारे में पूछा तो फोन करने वाले ने कहा, ''कोई बात नहीं, अगर तुम चाहो तो. उल्लेख करें, आप मेरा नाम हिंदुस्तानी लिख सकते हैं।"

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है। अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई।

धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान का इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले एक्टर को फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। खुद एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसका खुलासा किया था। बता दें कि, बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या के बाद से शाहरुख ने मीडिया से दूरी बना रखी थी। वह उनकी अंतिम विदाई में भी नहीं पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+