'अगर उसने मुझे धोखा दिया तो...', बॉयफ्रेंड के चीट करने पर Suhana Khan सिखाएंगी सबक, करेंगी ऐसा हाल

फिल्म 'द आर्चीज' से शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस बीच उनका एक बयान काफी चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि अगर बॉयफ्रेंड चीट करता है तो वह क्या करेंगी।

Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। इन दिनों वह जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली 'द आर्चीज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से सुहाना अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बॉयफ्रेंड ने किया चीट तो क्या करेंगी सुहाना?
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुहाना खान ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि अगर उनका बॉयफ्रेंड धोखा देता है तो वह क्या करेंगी? इसका जवाब देते हुए सुहाना ने कहा, 'मैं उसे छोड़ दूंगी क्योंकि मैं उस प्रकार की लड़की हूं जो वन वुमन मैन को पसंद करती है।'

Suhana Khan

फैलती अफवाह पर होगा ऐसा रिएक्शन
इसके अलावा सुहाना खान से पूछा गया कि, अगर उनके बारे में कुछ गंदी अफवाहें फैलती हैं तो इस पर उनका कैसा रिएक्शन रहेगा? उन्होंने अपने जवाब में कहा, "रियल लाइफ में मुझे लगता है कि मैं जो किरदार निभाती हूं उससे बहुत अलग हूं। मैं इसके बारे में खूब रोऊंगी।" बता दें कि, सुहाना खान फिल्म द आर्चीज में वेरोनिका का किरदार निभाएंगी जो कि उनकी रियर लाइफ से काफी अलग है।

अगस्त्य नंदा को कर रही डेट
बता दें कि, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग डेटिंग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। दोनों को कई बार साथ इवेंट में स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिश्ते के बारे में परिवार वालों को मालूम है। हालांकि इसको लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। जोया अख्तर की 'द आर्चीज' सुहाना के अलावा अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+