मुश्किल में फंसी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, लाडली को कैसे बचाएंगे पापा King Khan?

Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि किंग खान अपने बच्चों के करियर पर भी खास ध्यान दे रहे हैं।

फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं सुहाना खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सितंबर 2025 में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वहीं किंग खान की लाडली बेटी भी पापा के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं।

Shah Rukh Khan

अलीबाग में खरीदी जमीन को लेकर विवादों में घिरीं सुहाना खान

-इसी बीच सुहाना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुहाना खान अलीबाग में खरीदी गई करोड़ों की जमीन डील के चलते मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर सुहाना काफी परेशान चल रही हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना खान ने कुछ समय पहले अलीबाग के थाल गांव में करीब 12.91 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी। ये जमीन तीन बहनों, अंजलि, रेखा और प्रिया, से खरीदी गई थी, जिन्हें ये प्रॉपर्टी अपने माता-पिता से विरासत में मिली थी। सुहाना खान ने इस डील पर 77.46 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी दी थी।

सुहाना खान की जमीनी डील जांच के घेरे में

-लेकिन अब खुलासा हुआ है कि सुहाना खान की खरीदी गई ये जमीन मूल रूप से किसानों को खेती के उद्देश्य से सरकार द्वारा दी गई थी। ऐसे में बिना सरकारी अनुमति के इस तरह की प्रॉपर्टी खरीदना नियमों के खिलाफ माना जाता है। इसी वजह से ये डील अब जांच के घेरे में आ गई है।

-इस विवाद के सामने आने के बाद अब अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष रिपोर्ट मांगी गई है। रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं और फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

किसके नाम पर है सुहाना खान की अलीबाग की प्रॉपर्टी?

-आपको बता दें कि प्रॉपर्टी के रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट्स में सुहाना खान को "किसान" के तौर पर दिखाया गया है। वहीं ये जमीन, Deja Vu Farm Pvt Ltd नाम पर रजिस्टर्ड की गई है, जिसमें कंपनी की डायरेक्टर गौरी खान की मां और भाभी को बताया गया है।

-जानकारी के अनुसार सुहाना खान ने अलीबाग में ये पहला निवेश किया था। इसके बाद उन्होंने बीच फ्रंट पर करीब 10 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी भी खरीदी थी। हालांकि अब उनकी पहली डील विवादों में आ जाने के कारण उन्हें कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कितनी है सुहाना खान की कुल संपत्ति?

-आपको बता दें कि सुहाना खान पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में दूसरे स्टार किड्स को जबरदस्त टक्कर देती हैं। यहां तक कि कई लोग तो उन्हें अंबानी परिवार के बच्चों से ज्यादा अमीर और पॉपुलर बताते हैं।

-कहा जाता है कि सुहाना खान अपनी सारी शॉपिंग न्यूयॉर्क से करती हैं। ऐसे में लोग बॉलीवुड के अमीर एक्टर शाहरुख खान की बेटी की कमाई और कुल संपत्ति को लेकर अक्सक चर्चा करते नजर आते हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 साल की उम्र में ही सुहाना खान ने करोड़ों की कमाई कर ली है। उनके पास कई महंगी और लग्जीरियस चीजें मौजूद हैं। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सुहाना खान इस समय करीब 14 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मलकिन हैं।

कैसे होती है सुहाना खान की कमाई?

-सुहाना खान इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं। सुहाना कई बड़े कॉस्मेटिक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह मेबलिन और टीरा जैसी बड़ी कॉस्मेटिक कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आती हैं।

-सुहाना खान को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास ऑडी ए6 है, जो उन्हें पापा शाहरुख खान ने गिफ्ट में दी थी। इसकी कीमत 70 लाख रुपये के आसपास है। सुहाना खान अपने महंगे कपड़ों और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान के पास 35 हजार से लेकर लाखों रुपये तक की महंगी ड्रेसस हैं। सुहाना के पास जो सबसे महंगी ड्रेस है, उसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+