शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत सुनकर पकड़ लेंगे माथा

Suhana Khan Dress Price: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों लाइमलाइट में छाई हुई हैं। सुहाना खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वह हमेशा अपने लुक्स और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी रहती हैं। सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने खास लुक्स से फैंस को इप्रेंस करती रहती हैं। इस बार भी सुहाना खान ने अपनी खूबसूरती का जादू लोगों पर चला दिया है।

सुहाना खान ने पहनी महंगी ड्रेस
आपको बता दें कि सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सुहाना खान की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इन तस्वीरों में सुहाना खान ने सिंपल प्लोरल रोज प्रिंट का ब्लैक एंड रेड गाउन पहना हुआ है। इस ड्रेस में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुहाना खान की इस सिंपल ड्रेस की कीमत इतनी ज्यादा है कि आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

suhana khan

सुहाना ने कैरी की 2 लाख रुपए की ड्रेस
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना खान की ये ड्रेस डॉल्ट एंड गबाना (Dolce & Gabbana) नाम के ब्रैंड की है। इस ड्रेस की कीमत 2 लाख रुपए के आसपास है। इस ड्रेस में सुहाना खान ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, स्मॉल स्टड और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में सुहाना खान मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

सुहाना की स्माइल पर फिदा हुए लोग
आपको बता दें कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ऑल स्माइल्स। सुहाना खान का ये कातिलाना अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग सुहाना की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने सुहाना खान की डिंपल वाली प्यारी मुस्कान की भी जमकर तारीफ है और कहा है कि वह जल्द ही एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनकर उभरेंगी।

सुहाना खान का बॉलीवुड डेब्यू
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वह जोया अख्तर की 'फिल्म द आर्चीज' में नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सुहाना खान के अलावा दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+