क्या एक्टिंग के अलावा खेती भी करेंगी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान? इतने करोड़ में खरीदी जमीन
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खेती के लिए जमीन खरीदी है। इस जमीन की कीमत करोड़ों में है।
Suhana Khan Farm Land: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह जोया अख्तर की द आर्चीज से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अब खबर आ रही है कि एक्टिंग की दुनिया मे कद रखने से पहले सुहाना खान ने खेती के जमीन खरीदी है।
सुहाना ने खेती के लिए खरीदी इतने करोड़ की जमीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना खान ने ये जमीन मुंबई के अली बाग के थाल गांव में खरीदी है। जहां पहले से सिनेमा और क्रिकेट की दुनिया के कई मशहूर हस्तियों की प्रॉपर्टी हैं। ये जमीन लगभग का एरिया 1.5 एकड़ बताया जा रहा है। बता दें कि इस जमीन की कीमत 12 करोड़ 91 लाख रुपये है।

शुरू हो चुका है काम
यह जमीन सुहाना खान ने तीन बहनों जिनका नाम अंजली, रेखा और प्रिया से खरीदी है। खबरों के मुताबिक, 1.5 जमीन में काम शुरू हो चुका है और अभी तक 2218 स्क्वायर फीट जगह पर काम पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि 1 जून को सुहाना खान ने इस जमीन के लिए लेन-देन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी जो कि अब पूरी हो चुकी है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सुहाना खान का वर्कफ्रंट
बात अगर सुहाना खान के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही फिल्मी जगत पर कदम रखने वाली हैं। फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुहाना की पहली फिल्म द आर्चीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस फिल्म से खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications