Jawan के प्री-रिलीज इवेंट में शाहरुख खान ने किया जबरदस्त डांस, 1234 पर यूं प्रियमणि संग लगाए ठुमके

शाहरुख ने चेन्नई में एक ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट रखा। इस दौरान उनके तमाम फैंस मौजूद रहे। ऐसे में किंग खान ने डांस कर इवेंट में चार-चांद लगा दिए।

Shah Rukh Khan Dance Chennai Express: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 31 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इससे पहले एक्टर जवान के प्री-रिलीज इवेंट के लिए चेन्नई पहुंचे। इस दौरान फिल्म जवान के डायरेक्टर और पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।

दरअसल, शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन चेन्नई में हुआ। इस दौरान किंग खान के तमाम फैंस भी मौजूद रहे। ऐसे में शाहरुख खान ने इवेंट में शामिल होते ही समा बांधा और डांस करते नजन आए। अपने इस डांस से शाहरुख खान ने महफिल जमा दी। सोशल मीडिया पर एक्टर के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan

वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही शाहरुख खान स्टेज पर आते हैं। तभी उनके लिए फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना वन टू थ्री फोर लगाया गया। जिसके बाद वह पर जबरदस्त डांस करते नजर आए। लगभग 10 साल बाद एक्टर का इस गाने पर डांस देख फैंस खुश हो गए। इन वीडियोज को किंग खान के फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि, जवान के इस प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन चेन्नई के श्री. साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ था। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर एटली, साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर जैसे तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। फिलहाल इस इवेंट के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शाहरुख खान इसके बाद दुबई जाएंगे जहां फिल्म जवान का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होना है। 31 अगस्त 2023 यानि आज इसका ट्रेलर रिलीज हो जाएगा। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पठान के बाद ये फिल्म शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म होगी। अभी से फैंस फिल्म की टिकट बुक करनी शुरू कर दी है। वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो, शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा कैमियो रोल में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+