शाहरुख खान के को-एक्टर वरुण कुलकर्णी की गंभीर हालत, अस्पताल का बिल भरने के लिए लोगों से मांगे पैसे

Varun Kulkarni: शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'डंकी' में नजर आए एक्टर वरुण कुलकर्णी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। खबर है कि वरुण कुलकर्णी को किडनी से संबंधित गंभीर बीमारी हो गई है। उन्हें सप्ताह में कम से कम दो बार डायलिसिस करवाना पड़ता है।

वरुण कुलकर्णी को हुई किडनी से जुड़ी बीमारी
हाल ही में वरुण कुलकर्णी के दोस्त रोशन शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के हेल्थ की जानकारी दी है। रोशन शेट्टी ने ये भी बताया है कि इलाज के कारण एक्टर को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अस्पताल के बिलों का भुगतान करने में भी उन्हें दिक्कत आ रही है।

Varun Kulkarni

दोस्त ने वरुण के लिए मांगे पैसे

रोशन शेट्टी ने सभी लोगों से इस मुश्किल घड़ी में आगे आकर वरुण कुलकर्णी की मदद करने का आग्रह किया है। रोशन शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- मेरे प्रिय मित्र और थिएटर सह-कलाकार, वरुण कुलकर्णी, वर्तमान में किडनी की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। पैसे जुटाने के हमारे पिछले प्रयासों के बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता जा रहा है।

दोस्त ने लोगों से की ऐसी अपील

-पोस्ट में रोशन ने आगे लिखा है- वरुण कुलकर्णी को नियमित देखभाल और आपातकालीन अस्पताल के दौरे के साथ-साथ हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत होती है। अभी दो दिन पहले, वरुण को आपातकालीन डायलिसिस सत्र के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

-रोशन शेट्टी ने आगे कहा- वरुण न केवल एक शानदार कलाकार हैं, बल्कि एक दयालु और निस्वार्थ इंसान भी हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था और तब से ही वे एक स्व-निर्मित व्यक्ति के रूप में उभर कर सामने आए हैं, जो सभी बाधाओं के बावजूद थिएटर के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ा रहे हैं।

-रोशन शेट्टी ने कहा है- हालांकि, एक कलाकार का जीवन अक्सर पैसों से जुड़ी चुनौतियों से भरा होता है और इस कठिन क्षण में, उन्हें पहले से कहीं ज्यादा हमारे समर्थन की जरूरत है।

-लोगों से पैसों की मदद मांगते हुए रोशन शेट्टी ने लिखा है- मैं और वरुण के दूसरे कई दोस्त और शुभचिंतक, इस महत्वपूर्ण समय के दौरान एक्टर की मदद करने के लिए एक साथ आए हैं। यदि आप वरुण या रिया को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, तो आप अपना योगदान सीधे उन्हें भेज सकते हैं। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए पैसे भेजना आसान बनाने के लिए एक केटो लिंक बनाया गया है।

-आपका समर्थन, चाहे राशि कितनी भी हो, बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। इस मैसेज को शेयर करने से भी अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है जो मदद कर सकते हैं। आइए वरुण को मंच पर वापस लाने में मदद करने के लिए एक साथ आते हैं।

कौन हैं वरुण कुलकर्णी?

आपको बता दें कि वरुण कुलकर्णी ने फिल्म 'डंकी' में एक छोटी भूमिका निभाई है। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, विक्की कौशल और तापसी पन्नू नजर आई थीं। इसके अलावा वरुण 'स्कैम 1992' और 'द फैमिली मैन' जैसे शो का भी हिस्सा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+