Shah Rukh Khan ने 'बेकरार करके' में किए थे धांसू मूव्स, किस शख्स ने किया कोरियोग्राफ? नाम जानकर रह जाएंगे दंग

फिल्म 'जवान' के प्रीव्यू में शाहरुख खान का गंजा लुक फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आया। इसके अलावा मेट्रो में उनके डांस ने भी फैंस का खूब ध्यान खींचा।

Jawan Prevue: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जब से फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ तो फैंस अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। सबसे ज्यादा प्रीव्यू में शाहरुख का गंजा लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। प्रीव्यू के आखिरी में किंग खान 'बेकरार करके हमें' डांस करते हुए भी दिखे।

किसका था 'बेकरार करके हमें' आइडिया?
जवान के प्रीव्यू में फैंस को शाहरुख खान का एक्शन, डॉयलॉग डिलीवरी और सबसे ज्यादा उनका गंजा लुक पसंद आया। लेकिन प्रीव्यू के आखिरी में किंग खान मेट्रो में 'बेकरार करके हमें' डांस करते हुए नजर आए तो फैंस ये देखकर अब खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। चंद सेकंड का यह डांस सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया कि फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि आखिर किसने इस गाने को कोरियोग्राफ किया।

Shah rukh khan

किंग खान ने खुद की कोरियोग्राफी
कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने उनसे सवाल किया कि, फिल्म जवान में आपका 'बेकरार करके हमें' में कौनसा ऐसा खास मोमेंट था। इस पर किंग खान ने जवाब देते हुए खुलासा किया कि, 'फिल्म में 'बेकरार करके हमें' डांस के एड करने का आइडिया एटली कुमार का था। मुझे खुद ये गाना बेहद पसंद है।' वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने खुद इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

शाहरुख खान की कब रिलीज होगी जवान
बता दें कि, ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान की यह इस साल दूसरी हाई बजट मूवी है। इस फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। फिल्म जवान इस साल 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिलहाल फैस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+