Ganesh Chaturthi: शाहरुख खान ने धूम-धाम से किया 'मन्नत' में बप्पा का स्वागत, फैंस बोले- 'एकता की मिसाल हैं'
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर बप्पा का अपने घर स्वागत किया। जिसकी तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
Ganesh Chaturthi 2023: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को मिली सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच एक्टर ने गणेश चतुर्थी के पर्व को धूमधाम से मनाया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बप्पा की तस्वीर शेयर कर बताया कि मन्नत में उनका स्वागत किया गया।
फिल्म जवान की सक्सेस के बीच शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ गणेशोत्सव मनाया। एक्टर ने अपने घर मन्नत में बप्पा का स्वागत किया। जिसकी तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने अपने तमाम फैंस को भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। फिलहाल शाहरुख खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान ने अपने घर लाए बप्पा की तस्वीर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'घर में स्वागत है बप्पा जी। आपको और आपके परिवार को भगवान गणेश का सम्मान करने वाले एक अद्भुत दिन की शुभकामनाएं। भगवान गणेश हम सभी को खुशी, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खाने के लिए ढेर सारे मोदक प्रदान करें!!!'
शाहरुख खान का ये पोस्ट देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'शाहरुख खान में पूरा हिंदुस्तान है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह हर कल्चर को दिल से निभाते हैं।' एक ने लिखा, 'मोस्ट सेक्युलर एक्टर'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान यूनिटी का सबसे बड़ा उदाहरण हैं।'
बता दें कि, शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। जिसका डायरेक्शन एटली ने किया है। फिल्म पठान के बाद ये शाहरुख खान की दूसरी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब इसके बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म डंकी की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। जो कि, 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications