शाहरुख खान ने ठुकराई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चामुंडा', मेकर्स से की नई डिमांड
Shah Rukh Khan: मैडॉक फिल्म ने नए साल में 8 फिल्मों की अनाउंसमेंट की। ये सभी फिल्में हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्में हैं। कुछ दिनों इस यूनिवर्स से शाहरुख खान के भी जुड़ने की खबरें थी। अमर कौशिक, दिनेश विजन और शाहरुख की आपस में लगातार मीटिंग हुईं। इस दौरान उन्होंने कई कहानियों पर चर्चा की। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख को अमर और दिनेश ने एक फिल्म सुनाई जिसका नाम चामुंडा है।
इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है। जिसमें उन्होंने बताया, चामुंडा फिल्म को अमर कौशिक शाहरुख और आलिया भट्ट के साथ बनाना चाह रहे थे। लेकिन इनके बीच चीजें सही नहीं हो पाने से उनका कोलेब्रेशन नहीं हो रहा है। दरअसल, शाहरुख किसी भी स्थापित एक यूनिवर्स का हिस्सा बनना नहीं चाहते हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया, शाहरुख ने अमर और मैडॉक को कहा कि वो लोग कोई नया आइडिया लेकर आएं। क्योंकि वो अमर और मैडॉक के साथ बहुत कड़क आइडिया के साथ कोलैब्रेट करना चाह रहे थे। उनका मानना है कि आइडिया ऐसा हो जो अभी तक नहीं बना हो। ऐसे में चामुंडा के लिए अब शाहरुख की जगह नए हीरो की तलाश है। उम्मीद है की शाहरुख मैडॉक के साथ नए आइडिया और सब्जेक्ट के साथ जुड़ेंगे।
बता दें, बीते कुछ समय से ही ऐसी खबरें थी कि शाहरुख इस हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स जुड़ेंगे। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि वो बतौर विलेन इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि इस रिपोर्ट में ये तय हो गया है कि शाहरुख फ्यूचर में किसी नए आइडिए के साथ इस यूनिवर्स के साथ जुड़ेंगे। हालांकि इस खबर की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है। इस फिल्म पर अभी तक मेकर्स की तरफ से भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
ख़ैर, शाहरुख की बात करें तो वो इन दिनों अपनी नई मूवी किंग पर जुटे हुए हैं। इसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और अभय वर्मा नजर आएंगे। इसे अब सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। पहले इस सुजॉय घोष बनाने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications