Irrfan Khan की मौत के 5 साल बाद पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, मौत के चलते अधूरा रह गया ये सपना
Irrfan Khan: बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक इरफान खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं। उनके निधन ने न सिर्फ उनके परिवार वालों को बल्कि उनके फैंस और सेलेब्स को भी शॉक्ड कर दिया था।
इरफान खान का दमदार अभिनय
इरफान खान की मौत को 5 साल का समय बीत चुका है लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं और उनकी फिल्मों का मजा लेने से नहीं चूकते हैं। इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट मूवीज में काम किया था और अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल खुश कर दिया था।

इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी
आज यानी 7 जनवरी को दिवंगत एक्टर इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी है। आज के दिन उन्हें सभी लोग खूब याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जा रही है। इरफान खान को अपने होम टाउन जयपुर से बहुत लगाव था और उनका यहां से जुड़ा एक सपना भी था, जो कि अधूरा रह गया है।
इरफान की मौत के 5 साल बाद बड़ा खुलासा
इरफान खान के मौत के 5 साल बाद उनके अधूरे सपने के बारे में हाल ही में उनकी पत्नी सुतापा सिकदार ने खुलासा किया है। इरफान खान की पत्नी सुतापा ने आईएएनएस के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया है कि एक्टर को अपने होम टाउन जयपुर से गहरा लगाव था और उन्होंने लंबे समय से वहां एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट खोलने का सपना देखा था।
पत्नी सुतापा सिकदार ने बताई ऐसी बात
पत्नी सुतापा सिकदार ने बताया कि इसके अलावा इरफान खान को खेती और ऑर्गेनिक फसलों को पैदा करने की भी इच्छा थी। सुतापा ने इरफान के निधन के 5 साल बाद खुलासा किया है कि इरफान के पास महाराष्ट्र में एक आम का खेत है और उनकी अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के फलों के बगीचे लगाने की योजना थी।
इरफान के स्ट्रगल के बारे में कही ये बात
पत्नी सुतापा ने अपने और इरफान के स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा- हमने कभी संघर्ष के दिन नहीं देखे। हमने बाइक से शुरुआत की, फिर लैंड क्रूजर में अपग्रेड किया। हमने बाइक राइड का खूब मजा लिया है। मेरा ऑफिस मुंबई के लोअर परेल में था और उसकी बाइक की सवारी शानदार थी।
इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था
सुतापा ने आगे कहा- गरीबी कभी संघर्ष नहीं होता है, संघर्ष हमेशा मन में रहता है। आपको बता दें कि इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था, जिससे दो साल तक लड़ाई लड़ने के बाद अप्रैल 2020 में उनका निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान है।












Click it and Unblock the Notifications