Bodyguard Salary: कितनी है सलमान-शाहरुख के बॉडीगार्ड्स की सैलरी? आलिया भट्ट के सिक्योरिटी हेड ने खोली पोल
Bodyguard Salary: आज के समय में बॉलीवुड सेलेब्स की पहचान देश-विदेश में हो गई है। अपने चहीते सेलेब्स से मिलने और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में स्टार्स को फैंस और भीड़भाड़ से बचाने का काम उनके बॉडीगार्ड्स करते हैं।
बॉडीगार्ड्स की सैलरी काफी मोटी होती है
एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के पर्सनल बॉडीगार्ड्स होते हैं, जो उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। आपको बता दें कि स्टार्स की सुरक्षा का जिम्मा लेने वाले बॉडीगार्ड्स की सैलरी भी काफी मोटी होती है। खासतौर पर सुपस्टार शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी तो करोड़ों में बताई जाती है।

सेलिब्रिटी सिक्योरिटी कंसल्टेंट यूसुफ इब्राहिम ने खोली पोल
-वहीं अब सेलिब्रिटी सिक्योरिटी कंसल्टेंट यूसुफ इब्राहिम ने स्टार्स के बॉडीगार्ड की सैलरी का सारा सच लोगों को सामने रख दिया है। सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के सिक्योरिटी हेड यूसुफ इब्राहिम ने बॉलीवुड के बॉडीगार्ड्स को मोटी सैलरी मिलने के रूमर्स पर खुलकर बात की है।
-कहा जाता है कि सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बॉडीगार्ड रवि सिंह को 2.7 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी दते हैं। वहीं रूमर्स हैं कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को सालाना 2 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।
-वहीं अब सेलिब्रिटी सिक्योरिटी कंसल्टेंट यूसुफ इब्राहिम ने इंटरव्यू में बताया- देखिए, मैंने आपसे कहा था, हमें पता नहीं चलता कि कोई कितना कमा रहा है। रवि पहले मेरी कंपनी में काम करते थे इसलिए मैंने उन्हें शाहरुख खान की सुरक्षा की जिम्मदारी सौंप दी थी। इसके बाद रवि ने मेरी कंपनी छोड़ दी और शाहरुख खान के पर्सनल बॉडीगार्ड बन गए।
शेरा की सैलरी को लेकर यूसुफ ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि यूसुफ इब्राहिम ने शाहरुख खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर ही अपनी कंपनी शुरू की थी। वहीं जब यूसुफ से सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- देखिए, सलमान खान के शेरा का अपना बिजनेस है, उनकी अपनी सिक्योरिटी कंपनी है। मुझे लगता है कि उनके कई बिजनेस हैं, इसलिए हो सकता है कि उनकी कमाई बहुत अधिक हो।
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की सैलरी
-कहा जाता है कि अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयसे थेले को हर साल 1.2 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते है। इस पर यूसुफ ने कहा- मेरे पास उनकी पर्सनल जानकारी नहीं है। मंथली कैलकुलेट करें तो 10 से 12 लाख रुपये पॉसिबल है लेकिन इससे ज्यादा नहीं। ये इस पर भी डिपेंड करता है कि आपके शूट, इवेंट या प्रमोशन के लिए क्या बिलिंग हो रही है।
-यूसुफ इब्राहिम ने आगे कहा- आपकी सैलरी कितनी है? ये सभी चीजें मायने रखती हैं। आपका स्टार महीने में कितने दिन काम कर रहा है, बिलिंग इस पर निर्भर करती है। ये सभी नंबर्स, मुझे लगता है, बस छाप दिया है किसी ने।
कितनी होती है सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सैलरी?
-यूसुफ इब्राहिम ने बताया- ज्यादातर स्टार्स बॉडीगार्ड को लगभग 25 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की सैलरी देते हैं। लेकिन सेलिब्रिटी अपने बॉडीगार्ड्स के मेडिकल बिल और बच्चों की स्कूल फीस जैसे जरूरी खर्चों का ख्याल रखने का ऑफर भी देते हैं।
-युसूफ ने आगे बताया- मैं आलिया भट्ट और वरुण धवन को उनके डेब्यू के बाद से ही सिक्योरिटी प्रोवाइड कर रहा हूं। मुझे याद है कि जब मुझे दिल का दौरा पड़ा था, तो कई स्टार्स और उनकी टीमों ने मुझे पूरा सपोर्ट किया था और मेरी जरूरतों का ख्याल भी रखा था।
-हालांकि, यूसुफ ने कहा कि बॉडीगार्ड के अक्सर उन स्टार्स के साथ लंबे समय तक कनेक्शन होते हैं जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उन पर होती है। स्टार्स और बॉडीगार्ड के डायनेमिक्स पूरी तरह से प्रोफेशनल होते हैं। दोनों काम के चलते एक दूसरे से जुड़े होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications