शाहरुख खान बेटी सुहाना के साथ पहुंचे वेंकटेश्वर मंदिर, 'जवान' के लिए भगवान से की प्रार्थना, नयनतारा भी थीं साथ
Shah Rukh Khan Tirupati: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग मूवी 'जवान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी धमाकेदार हो रही है जिसे देखकर लोग इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर कह रहे हैं। फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ही जादू चला देगी। ऐसे में किंग खान भी अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन से लेकर भगवान की शरण में जाकर प्रार्थना तक करे रहे हैं।
तिरुपति पहुंचें शाहरुख खान
फिल्म को सफल बनाने के लिए मूवी के लीड हीरो शाहरुख खान पहले जम्मू में माता वैष्णो देवी के दरबार में मथ्था टेकने के लिए पहुंचे थे और अब वह आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में नजर आए हैं। यहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और भगवान से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ बेटी सुहाना और 'जवान' की लीड एक्ट्रेस नयनतारा भी मौजूद थीं।

शाहरुख खान का वीडियो हो रहा है वायरल
शाहरुख खान का वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आ रही हैं। साथ में फिल्म 'जवान' की लीड एक्ट्रेस नयनतारा भी दिखाई दे रही हैं। सभी लोगों ने वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और भगवान से मूवी को सफल बनने के लिए प्रार्थना भी की।
Recommended Video
फिल्म 'जवान' की दमदार एडवांस बुकिंग
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' एक्शन से भरपूर है जिसका निर्देशन एटली ने किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। तीन दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और खबर है कि अब तक ओपनिंग डे के लगभग सभी शोज 70 फीसदी से अधिक बुक हो चुके हैं।
31 अगस्त को रिलीज हुआ था ट्रेलर
फिल्म 'जवान' हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। वहीं थलपति विजय, दीपिका पादुकोण और संजय दत्त इस मूवी में कैमियो करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी इस फिल्म की दमदार एडवांस बुकिंग हो रही है। गत 31 अगस्त 2023 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है।












Click it and Unblock the Notifications