'प्रॉपर्टी कां बंटवारा कैसे होगा?' क्यों शाहरुख खान ने बर्थडे पर कही ऐसी बात, बच्चों की लड़ाई पर दिया बयान
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने परिवार को वक्त देना जरूरी समझा और उनके साथ बर्थडे केक भी काटा। इसके अलावा उन्होंने एक इवेंट के दौरान फैंस से भी बातचीत की।
शाहरुख खान भले ही इस बार जन्मदिन पर बालकनी में नहीं आए लेकिन वह मुंबई में एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान किंग खान ने अपने फैंस से बातचीत की और अपने गानों पर थिरकते हुए भी नजर आए। एक फैन ने शाहरुख से उनके तीनों बच्चों के बीच झगड़े को लेकर सवाल पूछा।

शाहरुख खान से फैन ने पूछा कि, सुहाना ख़ान, आर्यन ख़ान और अबराम होती है तो वह किसका साथ देते हैं? एक्टर ने इसका मजेदार जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया। शाहरुख ने कहा कि, "वे आपस में कभी नहीं लड़ते। यह अजीब है... मैं सोच रहा था कि आज तक उनकी लड़ाई नहीं हुई। और मैं चाहता हूं कि आगे भी न हो। वरना संपत्ति के बंटवारे में बहुत बड़ी समस्या होगी।"
शाहरुख खान ने आगे बताया कि अगर लड़ाई होती है तो वह किसका साथ देंगे। एक्टर ने कहा कि, "मैं सुहाना की तरफ लूंगा। मुझे लड़कियां बहुत खूबसूरत लगती हैं, वे मीठी होती हैं, और बहुत मजबूत भी। तो मैं सुहाना की तरफ इसलिए लूंगा क्योंकि यह ताकत की तरफ है। और मैं ताकत के साथ खड़ा रहना चाहूंगा।" शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, साल 2023 में एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। अब वह जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ बेटी सुहाना खान भी स्क्रीन शेयर करेंगी। ये पहली बार होगा जब सुहाना बड़े पर्दे पर दिखेंगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अब तक ऐलान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: गूगल पर Shah Rukh Khan को लेकर पूछे जाते हैं ये सवाल, कुछ का तो मिल भी चुका जवाब












Click it and Unblock the Notifications