गूगल पर Shah Rukh Khan को लेकर पूछे जाते हैं ये सवाल, कुछ का तो मिल भी चुका जवाब

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान, जिन्हें अक्सर किंग खान कहा जाता है, न केवल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए बल्कि एक पति और पिता के रूप में भी जाने जाते हैं। 59 की उम्र तक पहुंचने के बाद भी एक्टर का चार्म बरकरार है। चाहे सोशल मीडिया पर हो या फिर मन्नत की छत से फैंस से हाई करना हो, शाहरुख अपने चाहने वालों का दिल कभी नहीं तोड़ते और शायद यही बात है जो उन्हें औरों से अलग बनाती है। ऐसे में अकसर फैंस भी एसआरके के बारे में और भी जानना चाहते हैं।

शाहरुख खान का फैनबेस काफी तगड़ा है और एक्टर की सिर्फ एक झलक देखने के लिये ही फैंस बेताब रहते हैं। फैंस सुपरस्टार के बारे में हमेशा ही कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में चलिये आज हम उन सवालों के बारे में बात करते हैं, जो शाहरुख खान के बारे में सर्च की जाती है।

Shah Rukh Khan

क्या शाहरुख खान के कोई टैटू है? (Does SRK has Tattoo)
कई बार फैंस शाहरुख खान के टैटू के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में इस बारे में जवाब देते हुए एक्टर ने खुद ही एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरे पास कोई टैटू नहीं है। हालांकि मेरी फिल्म जब हैरी मेट सेजल में मेरे दाएं कंधे और सीने पर एक बड़ा टैटू बना था। मगर मेरे पास कोई टैटू नहीं है। क्योंकि मुझे टैटू से डर लगता है।

क्या शाहरुख खान के पास प्राइवेट जेट है? (does srk has private jet)
जब शाहरुख से प्राइवेट जेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इसे खरीदने के लिए 1000 करोड़ की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी नहीं, लेकिन मैं इस पर काम कर रहा हूं। मैं बस उस 1000 करोड़ की फिल्म के आने का इंतजार कर रहा हूं। जैसे ही मुझे यह मिल जाएगा, मैं सबसे पहले एक प्राइवेट जेट खरीदूंगा।

शाहरुख खान का फोन नंबर क्या है? (Shah Rukh Khan Phone Number)
शाहरुख खान के फोन नंबर तक गूगल पर सर्च किये गये। हालांकि इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपना नंबर तक बता दिया। एक्टर ने बताया कि मेरा नंबर 5559960321 है। आप किसी भी वक्त इस पर कॉल कर सकते हैं। अगर मैं आसपास नहीं हूं तो एक मैसेज छोड़ दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+