शाहरुख खान ने आर्यन खान की सीरीज का किया अनाउंसमेंट टीजर लॉन्च, बेटे के लिए की खास गुजारिश
The Ba***ds of Bollywood: आर्यन खान अपना डारेक्शन में डेब्यू करने वाले हैं। फिलहाल उनकी सीरीज का नाम The Ba***ds of Bollywood है। इस सीरीज की अनाउंसमेंट आर्यन के पिता शाहरुख खान ने की। सीरीज डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सीरीज में लीड रोल किल फेम लक्ष्य लालवानी और सहर बांबा ने निभाया है। सीरीज को आर्यन ने 'बार्ड ऑफ ब्लड' फेम बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखा है।
इस सीरीज की कास्ट के बारे में जानकारी आई है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की माने तो सीरीज में शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, और रणवीर सिंह भी स्पेशल कैमियो में दिखेंगे। वहीं, बॉबी देओल, मनोज पाहवा और मोना सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे।

अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान और आर्यन का थोड़ा मस्तीभरा अंदाज भी देखने को मिला। अनाउंसमेंट की शुरुआत में शाहरुख एक लाइन बोलते हैं। जिसे बार बार रीटेक करने के लिए बोला जाता है। इतने में शाहरुख कहते हैं कि 'तेरे बाप का राज है क्या?' तभी कैमरा पैन होता है और आर्यन के तरफ जाता है। तब वो कहते हैं हां। ख़ैर रिपोर्ट्स की माने तो नेटफ्लिक्स को आर्यन खान ने पहले ही बता दिया था कि पर्सनल लेवल पर शो का प्रमोशन नहीं करेंगे। इंडिविजुअल ना वो किसी को इंटरव्यू देंगे और ना ही किसी इंफ्लूएंसर्स के साथ प्रमोशनल इवेंट या एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे।
शाहरुख रिलीज इवेटं में पहुंचे थे। यहां उन्होंने दर्शकों से कहा कि मेरे बेटे अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आप सब बस 50% प्यार दे दें।
बता दें, आर्यन के पिता ने भी मीडिया से अब दूरी बना ली है। वो भी अपनी किसी भी फिल्म के पहले मीडिया से बातचीत नहीं करते हैं। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के लिए उन्होंने इवेंट रखा। लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि ड्रग्स केस के कारण आर्यन ने ये कदम उठाया हो। शाहरुक ने भी ड्रग्स केस की मीडिया कवरेज के बाद ही ऐसा किया है।












Click it and Unblock the Notifications