Shah Rukh Khan के अलीबाग वाले फार्महाउस की कीमत में खरीद लेंगे 5 फ्लैट, जानें प्रॉपर्टी की वैल्यू
Shah Rukh Khan Alibaug farmhouse: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अलीबाग के फार्महाउस में अपना 60वां बर्थडे बैश सेलिब्रेट किया है। उनकी फैमिली के सभी खास फंक्शन इसी फार्महाउस में होते हैं। कई बार सुहाना और आर्यन को भी अपने दोस्तों के साथ यहां पार्टी करते देखा गया है। शाहरुख की कुल संपत्ति अब हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज से भी ज्यादा है। उनकी अलीबाग की प्रॉपर्टी भी काफी महंगी है और इसमें एक आम मिडिल क्लास फैमिली कई फ्लैट खरीद सकती है।
किंग खान के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम उन्होंने मन्नत रखा है। इस बंगले के अलावा, उनका एक शानदार फार्महाउस अलीबाग में भी है, जिसकी कीमत सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। शाहरुख का यह फार्महाउस अल्ट्रा लग्जरी से लैस है और इसमें ओपन एरिया, जिम, स्विमिंग पूल के अलावा अबराम के लिए एक इनडोर गेमिंग स्पेस भी है।

Shah Rukh Khan के फार्महाउस की कीमत करोड़ों में
- टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के फार्महाउस की कीमत 15 करोड़ है और यह 19,960 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें: 'तरस गई थी उनके दीदार को लेकिन वो आए तो दीवाना बना गए', क्या महिमा को थी Shah Rukh Khan से मोहब्बत?
- फार्महाउस समुद्र के बिल्कुल पास स्थित है, जिससे यहां से अरब सागर का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है।
- मुंबई के कई रईस लोग अब अलीबाग में फार्महाउस खरीद कर वहीं रह रहे हैं। शहर की भीड़-भाड़ से अलग यह इलाका काफी शांत और सुकून से भरा है।
Alibaug के फार्महाउस में हैं अल्ट्रा लग्जरी सुविधाएं
- शाहरुख का यह आलीशान रिट्रीट किसी फाइव स्टार रिज़ॉर्ट से कम नहीं है। इसमें एक प्राइवेट स्विमिंग पूल, जिम, लक्जरी बेडरूम, आउटडोर किचन, और एक बड़ा सा गार्डन एरिया है।
- यहां पर बॉलीवुड की कई हस्तियां भी आ चुकी हैं। बताया जाता है कि शाहरुख अपने परिवार और दोस्तों के साथ खास मौकों पर यहीं समय बिताना पसंद करते हैं।
- अलीबाग मुंबई से समुद्री रास्ते के जरिए जुड़ा है और सिर्फ 15-20 मिनट की फेरी राइड में पहुंचा जा सकता है। शाहरुख खान कई बार अपने निजी यॉट से सीधे इस फार्महाउस तक आते-जाते देखे गए हैं।
- इस प्रॉपर्टी को Deja Vu Farms Pvt Ltd के नाम से रजिस्टर किया गया है, जिसका मालिकाना हक शाहरुख खान और गौरी खान के पास है। किंग खान के इस फार्महाउस के आसपास मीडिया को एंट्री नहीं दी जाती है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख ने बर्थडे पर दिया फैंस को झामफाड़ गिफ्ट, 'किंग' का हुआ अनाउंसमेंट, 1 मिनट के वीडियो ने मचाया हाहाकार!












Click it and Unblock the Notifications