Jawan: अब सिनेमाघरों में फ्री में देख सकते हैं शाहरुख खान की 'जवान', किंग खान ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने 1000 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया। इस खुशी में किंग खान ने फैंस को तोहफा दे देने का ऐलान किया।
Jawan Ticket Offer: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं भारत में ये आंकड़ा 600 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ऐसे में ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म बन गई है। लेकिन अब भी कुछ लोग हैं जिन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जवान नहीं देखी। ऐसे में मेकर्स ने फैंस के लिए एक तोहफे का ऐलान किया।
फिल्म जवान की जितनी तेजी से कमाई हो रही थी अब धीरे-धीरे ये आंकड़ा घटता जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने फैसला किया कि अब 'जवान' के एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री मिलेगी। शाहरुख खान ने खुद बड़े ही मजेदार अंदाज में अपने तमाम फैंस के लिए इस ऑफर का ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट करे जरिए को जानकारी दी जिससे लोग फिल्म देखने फिर से सिनेमाघर जाएं।

शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "भाई को, बहन को...दुश्मन को, यार को...और हां, अपने प्यार को...कल जवान दिखाइयेगा! चाचा-चाची, फूफा-फूफी, माँ-मामी...यानी पूरे परिवार को. सब के लिए एक के साथ एक मुफ्त टिकट!!! तो कल से... परिवार, यार और प्यार... बस 1 टिकट खरीदें और दूसरा मुफ़्त पाएं! पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में - हिंदी, तमिल और तेलुगु में"।
बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म जवान का डायरेक्शन एटली ने किया है। अब जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को उनका फिल्म में एक्शन अवतार काफी पसंद आया। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में नजर आए। साथ ही दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो था।












Click it and Unblock the Notifications