तीनों खानों में है बैर? क्यों एक फिल्म में साथ काम नहीं करते शाहरुख, सलमान और आमिर खान? किंग खान ने बताई वजह
Shah Rukh Khan: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी बॉलीवुड सितारों ने रंग जमा दिया। वहीं बॉलीवुड के तीनों खान सलमान, शाहरुख और आमिर ने एकसाथ डांस किया। जो कि फैंस के लिए किसी सपने की तरह था।
सोशल मीडिया पर अब शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ में डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब फैंस एक बार डिमांड करने लगे कि तीनों को एकसाथ फिल्म में काम करना चाहिए। जिस पर शाहरुख खान एक पुराने इंटरव्यू के दौरान जवाब दिया था।

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया कि, 'क्या यह कभी संभव है कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों साथ मिलकर एक फिल्म में नजर आएंगे।' इस पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'आप अफोर्ड कर सो तो ऑफर कर दो। भइया चड्ढी बनियान बिक जाएगी तीनों को साइन करने में।'
हालांकि शाहरुख खान ने बाद में सीरियस होकर कहा था कि, 'ये बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। तीनों को साथ लाओ कहानी सुनाओ, फिर तीनों को पसंद आए। यहां को एक को पसंद आ जाए यही बहुत बड़ी बात है। लेकिन अगर कोई ऐसी कहानी होगी जो तीनों को पसंद आए और कोई हम तीनों को झेल सके तो ठीक है। लेकिन तीनों को एकसाथ लाना बहुत ही मुश्किल है।'
हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान को लंबे समय बाद फिल्म पठान और टाइगर 3 में एकसाथ लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया। जिसकी वजह से दोनों फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्मों में ना सही लेकिन मुकेश अंबानी ने ये करके दिखा दिया तीनों को साथ में स्टेज पर डांस करवा कर फैंस की मुराद पूरी कर दी।












Click it and Unblock the Notifications