अंबानी की शादी में शाहरुख-गौरी की हुई थी लड़ाई, रणबीर ने आलिया को लगाई थी डांट, स्टाफ के चौंकाने वाले खुलासे
Anant Ambani Wedding: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंक की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई। बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर, राजनेता और यहां तक कि आम लोगों ने भी इस शादी में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया के जरिए लोग घर बैठे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी देख पाए थे।
शादी में खर्च हुए 5000 करोड़ रुपए
खबर है कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे के इस खास दिन को असाधारण बनाने की पूरी कोशिश की और वह सफल भी हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी की शादी पर 5000 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

स्टाफ ने खोला अंबानी परिवार की शादी का राज
पैपराजी ने इवेंट्स में शामिल होने वाले सभी सेलिब्रिटी कपल्स के लुक को शेयर किया था। इसके अलावा बारातियों और उनकी परफॉर्मेंस की झलक भी देखने को मिली थी। लेकिन अंबानी परिवार की इस शादी में अंदर क्या-क्या हुआ, इस बारे में नई जानकारी सामने आ रही है। वायरल रेडिट थ्रेड में, एक शख्स ने अंदर के सारे राज खोल दिए हैं, जिसने कथित तौर पर अंबानी की इस शादी में स्टाफ के रूप में काम किया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मौजूद स्टाफ ने बताया कि समारोह में शामिल बॉलीवुड सेलेब्स के बीच उस दिन क्या कुछ चल रहा था। स्टाफ ने इस शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
- जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ घूम रही थीं। ऐसे में सारा अली खान के साथ उनकी अनबन साफ नजर आ रही हैं।
-पार्टी में मौजूद एक स्टाफ के अनुसार जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के साथ कुछ दिक्कतें थीं क्योंकि दोनों एक दूसर को नजरअंदाज कर रही थीं। वहीं सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान के साथ जाह्नवी कपूर ने बात की थी।
-आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के छोटे भाई वीर पहाड़िया और सारा अली खान एक समय पर एक दूसरे को डेट करते थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद से ही जाह्नवी और सारा के बीच दूरियां आ गई हैं।
-हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे बारात में जमकर नाचे थे। इसके बाद भी दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ थे।
-वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड एक शाही परिवार से हैं और वो शादी में वीवीआईपी गेस्ट बनकर आई थीं।
-स्टाफ के अनुसार शादी के पहले दिन शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के बीच किसी बात को लेकर जमकर बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों ने काफी देर तक एक दूसरे से कोई बात नहीं की थी।
- वहीं शादी वाले दिन रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट के बीच भी अनबन हो गई थी। रणबीर कपूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को 'ठीक से व्यवहार करने' के लिए कहा था। दरअसल आलिया पार्टी में अपने पति रणबीर के करीब रहना चाहती थीं लेकिन ये बात एक्टर को पसंद नहीं आ रही थी।
-स्टाफ ने बताया कि खुशी कपूर बारात के दौरान भावुक हो गई थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड वेदांग रैना ने उनका ख्याल रखा था।
-इसके अलावा शादी में जया बच्चन और कृति सेनन के बीच किसी बात को लेकर अच्छी-खासी बहस हो गई थी। इस बहस को देखकर खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए थे।
-वहीं शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने पार्टी में ज्यादातर समय अपने कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ बिताया था।
-दीपिका पादुकोण ने शादी में ज्यादातर समय अपनी मां के साथ बिताया। वह पति रणवीर सिंह के साथ बहुत कम नजर आईं। रणवीर सिंह दूसरे सेलेब दोस्तों के साथ व्यस्त थे। ऐसा लग रहा था जैसे दीपिका और रणवीर के बीच में कोई बात हुई हो।












Click it and Unblock the Notifications